Vivo X100 और X100 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानिए फीचर्स व स्पेक्स
Vivo X100 , X100 Pro Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने आज अपने दो नए हैंडसेट ग्लोबल मार्केट लॉन्च किए हैं। जिसमें X100 और X100 प्रो को शामिल किया है। ये लेटेस्ट फोन्स मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 चिपसेट से लैस किए गए हैं। बता दें, चीन के बाहर इस चिपसेट के साथ पेश किए जाने वाले ये पहले फोन्स हैं। तो चलिए आपको ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए इन फोन्स के फीचर्स और स्पेक्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X100, X100 Pro की कीमत
ग्लोबल बाजार में वीवो के इन लेटेस्ट फोन्स की कीमत क्या होगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस बात की जानकारी सामने आई है कि, कंपनी दोनों फोन्स को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराएगी। दोनों फोन को स्टार्टरेल ब्लू और एस्टेरॉयड ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है। वहीं वीवो X100 को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी लाया जाएगा। चीन में वीवो X100 की कीमत तकरीबन 3,999 युआन है और वीवो X100 प्रो की कीमत तकरीबन 4,999 युआन तय किया गया है।
Vivo X100, X100 Pro के स्पेक्स
दोनों फोन्स में कई समान विशेषताएं आपको देखने को मिलेंगे। वीवो ने अपने दोनों नए हैंडसेट को 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन और 3000 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट कंपनी ने शामिल किया है।
Vivo X100 में आपको OIS के साथ 50MP Sony IMX920 VCS प्राइमरी कैमरा, 50MP का सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर दिया गया है। वहीं Vivo X100 प्रो में 50MP का 1 इंच Sony IMX989 VCS मेन कैमरा, 50MP सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड और 64MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियों कॉल के लिए X100 सीरीज में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो एक्स100 में 120W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी और एक्स100प्रो में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी दी गई है। Vivo के नए फोन का वजन 225 ग्राम और माप 164.05 x 75.28 x 8.91 मिमी है।


Click it and Unblock the Notifications








