Home
Mobile

Vivo X100 की लॉन्च से पहले कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जानें सभी डिटेल

Vivo X100 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही अपने नए सीरीज Vivo X100 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो चुके हैं। आपको बता दें, वीवो एक्स100 की इस महीने 13 नवंबर को चीन में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। चीनी बाजार में दस्तक देने के बाद जल्द ही Vivo X100 को भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। हालांकि भारत इसे लॉन्च किए जाने को लेकर फिलहाल कोई सही जानकारी सामने नहीं आई है। तो चलिए आपको वीवो के आगामी हैंडसेट Vivo X100 की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo X100 की कीमत

Vivo X100 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी चीनी मार्केट में CNY 3999 यानि कि, लगभग 45,500 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश कर सकती है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को Blue, Black, White और Orange चार कलर ऑप्शन में लाएगी। जिसमें ग्राहकों को 12GB रैम के साथ 256GB, 16 GB रैम के साथ 256GB, 16 GB रैम के साथ 512GB और 16GB रैम के साथ 1TB चार वेरिएंट ऑप्शन मिलेंगे। आपको बता दें, ऊपर बताई गई कीमत अनुमानित है, कंपनी की ओर से इस अपकमिंग फोन की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

Vivo X100 की स्पेसिफिकेशन

वीवो अपने इस हैंडसेट में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दे सकता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें Mediatek Dimensity 9300 को शामिल कर सकती है। जो चार स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। जिसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 512GB स्टोरेज और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज ऑप्शन शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें यूजर्स को एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिल सकता है, OriginOS 4 पर काम करेगा।

Vivo X100 की लॉन्च से पहले कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जानें

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 64Mp का पेरिस्कोप लेंस शामिल होगा। इसमें 3x Optical Zoom और 100X Digital Zoom सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 5000mAh की बैटरी शमिल करेगी, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 , IR Blaster, WiFi 7, और NFC का सपोर्ट दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Camera specifications of Vivo X100 and Vivo X100 Pro have been leaked. According to the leaked report, the rear camera setup of Vivo Along with this, Omnivision OV64B periscope telephoto macro camera is also expected to be provided.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X