Vivo X100 Pro+ के फीचर्स लीक, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, तगड़े प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल
Vivo X100 Pro+ Specs : चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो जल्द ही अपने फ्लैगशिप में एक और फोन को जोड़ने जा रहा है। जिसे Vivo X100 Pro+ के नाम से लॉन्च किया जाएगा। अपने लॉन्च से पहले ही यह फोन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। लीक्स की मानें तो इस फोन की एंट्री अगले महीने हो सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस के स्पेक्स लीक हो चुके हैं, जिससे इस फोन की खास जानकारी सामने आई है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों तक से आपको रूबरू करवाते हैं।
Vivo X100 Pro+ की लॉन्च डेट
Vivo X100 Pro+ की लॉन्चिंग की बात करें तो एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी अपने इस हैंडसेट को अगल महीने 17 नवंबर को चीन में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके सही लॉन्चिंग डेट का ऑफिशियली अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
Vivo X100 Pro+ के फीचर्स
वीवो अपने इस नए हैंडसेट को 6.78 इंच OLED डिस्प्ले के साथ ला सकता है। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। जिसमें LPPDR5T रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। यह हैंडसेट 14 पर आधारित होगा। इस आगामी फोन को लेकर हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो एक्स100 प्रो प्लस को LPPDR5T रैम के साथ पेश किया जा सकता है। जो दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसे LPPDR5T रैम से लैस किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें सर्कुलर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 4 कैमरा मॉड्यूल शामिल होंगे। इसके साथ ही इसके फ्रंट के टॉप सेंटर में एक पंच हॉल कटआउट मिलेगा। 50 मेगापिक्सल IMX989 प्राइमेरी कैमरा जो कि, OIS सपोर्ट के साथ आएगा। 50 मेगापिक्सल IMX598 अल्ट्रावाइड, 50 मेगापिक्सल IMX758 पोर्ट्रेट और 200 मेगापिक्सल सैमसंग एचपी3 10X जूम टेलीफोटो पेरीस्कोप लेंस को इसमें शामिल किया जाएगा।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए वीवो इसमें 5,400mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। यह हैंडसेट IP68 रेटिंग के साथ दस्तक दे सकता है, जो इसे को पानी और धूल से सुरक्षित रखेगा।


Click it and Unblock the Notifications








