Home
Mobile

4 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा Vivo X100 सीरीज, जानें कीमत

Vivo X100 सीरीज भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने मंगलवार को इस बात का खुलासा किया है। वीवो अपनी भारत वेबसाइट पर एक सपोर्ट माइक्रोसाइट के जरिए नए एक्स सीरीज स्मार्टफोन के आगमन की जानकारी दे रहा है। बिल्कुल नए मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC के साथ Vivo X100 और Vivo X100 Pro की घोषणा नवंबर में चीन में की गई थी। हैंडसेट ने इस महीने के लास्ट में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपनी शुरुआत की। भारतीय वेरिएंट के भी समान चिपसेट और 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है। कैमरे Vivo X100 परिवार की प्रमुख खासियत हैं। वे ट्रिपल रियर कैमरे दिखाते हैं, जिसमें 50-मेगापिक्सल का 1-इंच का मेन कैमरा है।

4 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा Vivo X100 सीरीज, जानें कीमत

इसके अलावा, वीवो इंडिया ने अपने अपकमिगं सीरीज के लिए एक नई माइक्रोसाइट डेवलप किया है। Vivo X100 और Vivo X100 Pro के भारतीय वेरिएंट को एस्टेरॉयड ब्लैक, स्टार्टरेल ब्लू और सनसेट कलर ऑप्शनो में आने के लिए टीज किया गया है। उनमें फनटच OS 14, मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC, जीस-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, IP68-रेटेड बिल्ड, V3 इमेजिंग चिप और 8T LTPO डिस्प्ले पैक करने की बात कहीं गई है।

Vivo X100, Vivo X100 Pro की कीमत

चीन में Vivo X100 और Vivo X100 Pro की कीमत लगभग 56,500 रुपये और 50,000 रुपये से शुरू होती है। हांगकांग में, Vivo X100 और Vivo X100 Pro की कीमत लगभग 85,224 रुपये और 63,917 रुपये के साथ शुरू होती है। भारतीय वेरिएंट की कीमत भी इसी तरह आने की उम्मीद है।

Vivo X100 series के स्पेसिफिकेशन

वीवो X100 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ घुमावदार 6.78-इंच 8 LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों मॉडल वीवो के V3 चिप के साथ मिलकर मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC पर चलते हैं। वे Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 32-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर पैक के साथ आते हैं।

Vivo X100 series कैमरा और बैटरी

वीवो X100 के कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX920 VCS बायोनिक मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 100x क्लियर के साथ 64-मेगापिक्सल का जीस सुपर-टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके अलावा , Vivo X100 Prom में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX989 1-इंच टाइप सेंसर, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल Zeiss APO सुपर-टेलीफोटो कैमरा मिलता है। Vivo X100 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है जबकि Vivo X100 Pro में 100W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh यूनिट है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The Indian variants of Vivo X100 and Vivo X100 Pro have been teased to come in Asteroid Black, Startrail Blue and Sunset color options. They are said to pack Funtouch OS 14, MediaTek Dimensity 9300 SoC, Zeiss-branded triple rear camera unit, IP68-rated build, V3 imaging chip, and 8T LTPO display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X