Home
Mobile

Vivo X100 सीरीज अब तक से सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत

Vivo X100 Series Price: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपना नया सीरीज vivo X100 लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने vivo X100 और vivo X100 Pro दो नए हैंडसेट को पेश किया है। ये फोन्स अब तक के सबसे पावरफुल चिपसेट MediaTek Dimensity 9300 से लैस है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट vivo X100 सीरीज की बिक्री 21 नवंबर से शुरू करेगी। तो आइए आपको इस सीरीज के तहत मिलने वाले दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इसमें शामिल फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo X100 Series की कीमत

वीवो ने अपने इस नए सीरीज के प्रो वेरिएंट की शुरूआती कीमत 4999 युआन (करीब 56,500 रुपये) तय किया गया है । वहीं Vivo X100 की शुरूआती कीमत 3999 युआन (करीब 50 हजार रुपये) है। आपको बता दें, वीवो के नए सीरीज की पहली सेल 21 नवंबर से शुरू होगी।

Vivo X100 सीरीज अब तक से सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

Vivo X100 Series स्पेक्स

वीवो ने अपने इस नए सीरीज को 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजोल्यूशन 2800x1260p और पीक ब्राइटनेस 3,000 nit है। वीवो के ये दोनों फोन्स अब तक के सबसे पावरफुल चिपसेट MediaTek Dimensity 9300 से लैस हैं। स्टोरेज की बात करें तो इसे कंपनी ने 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 16GB रैम+256GB स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+1GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया है। यह फोन्स OriginOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए Vivo X100 में यूजर्स को 50MP मेन कैमरा, 64MP पेरिस्कोप टेलिफोटो, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। वहीं Vivo X100 Pro में यूजर्स को 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलिफोटो, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इन मॉडल में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ग्राहकों को 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी दी है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ रहा है। वहीं X100 Pro को 5,400mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग 50W फास्ट वायरलैस चार्जिंग स्पोर्ट के साथ आ रहा है। अपने इस हैंडसेट को लेकर कंपनी का दावा है कि,यह स्मार्टफोन मात्र 11 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has fixed the starting price of the Pro variant of its new series at 4999 Yuan (about Rs 56,500). The starting price of Vivo X100 is 3999 Yuan (about Rs 50 thousand). Let us tell you, the first sale of Vivo's new series will start from November 21.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X