Vivo X100 Series: आज भारत में लॉन्च होंगे वीवो के दो पावरफुल प्रोसेसर से लैस फोन, जानें कीमत व फीचर
Vivo X100 Series: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो आज यानि कि, 4 जनवरी को भारत में अपने अपकमिंग सीरीज Vivo X100 को लॉन्च करने जा रहा है। जो पावरफउल प्रोसेसर से लैस है। इस सीरीज के तहत में कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन शामिल किए है। जिसे Vivo X100 और X100 Pro के नाम से जाना जाएगा। इस आगामी सीरीज को कंपनी X90 के सक्सेसर के तौर पर ला रही है। इसमें ब्रांड की तरफ से पावरफुल प्रोसेसर ऑफर किया जाएगा। तो आइए आपको आगे इसकी खासियत और कीमत से रूबरू करवाते है।

हाल हीमें ब्रांड ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया था। इसके साथ ही इश फोन के टीजर वीडियो भी शेयर किए थे। जिसमें अपकमिंग सीरीज के लुक सामने आ गई थी। आज दोपहर 12 बजे भारत में इस सीरीज से पर्दा उठेगा।
Vivo X100, Vivo X100 Pro के स्पेक्स
इस सीरीज में शामिल दोनों मॉडल में यूजर्स को कंपनी 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच की Oled Curved डिस्प्ले देगी। इसमें 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 1.5k रेजॉल्यूशन होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार इस दोनों फोन्स को ब्रांड Dimensity 9300 प्रोसेसर से पैक कर सकती है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, ये फोन्स एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।
कैमरा सेटअप कीबात की जाए तो इस सीरीज के बेस मॉडल में बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल (OIS) प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP का पेरिस्कोप टेलिस्कोप कैमरा से लैस होगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी Vivo X100 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी देगी। वहीं इसके प्रो मॉडल को पावर देने के लिए 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी दी जाएगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी सी (USB 3.0), एनएफसी और IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 7 का सपोर्ट मिलेगा।
Vivo X100, Vivo X100 Pro की कीमत
चीन में Vivo X100 और Vivo X100 Pro की कीमत लगभग 56,500 रुपये और 50,000 रुपये से शुरू होती है। हांगकांग में, Vivo X100 और Vivo X100 Pro की कीमत लगभग 85,224 रुपये और 63,917 रुपये के साथ शुरू होती है। ऐसे में भारतीय वेरिएंट की कीमत भी इसी के आस-पास तय किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








