Home
Mobile

Vivo का नया हैंडसेट 13 नवंबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे iPhone 15 जैसे फीचर्स, महज इतनी होगी कीमत

Vivo Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही अपने नए सीरीज Vivo X100 पर से पर्दा उठाने जा रही है। जिसके तहत Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro+ को एक साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इस फोन की तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। जिससे इस अपकमिंग हैंडसेट के डिजाइन और स्पेसिफिकेश का खुलासा हो चुका है। अब लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपने इस आगामी सीरीज में मिलने वाले प्रोसेसर का भी खुलासा कर दिया है। तो आइए सीरीज में मिलने वाले सभी खासियतों से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में आपको आगे डिटेल्स बताते हैं।

वायरल इमेज में वीवो के नए हैंडसेट वीवो एक्स 100 के बैक में बड़ा का सर्कुलर कैमरा दिखाई दे रहा है। जिसके साथ Zeiss की ब्रांडिंग दी गई है। इसके बैक में Curved डिजाइन पैटर्न मिलने की उम्मीद है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना काफी आसान होगा। । अपने इस अपकमिंग सीरीज को कंपनी Dimensity 9300 चिपसेट के साथ ला रही है। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। आपको बता दें, यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑरिजिनOS 14 पर आधारित होगा।

Vivo X100 कीमत

Vivo X100 की चीन में 13 नवंबर को धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। हालांकि भारतीय बाजार में इसे पेश किए जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कीमत की बात करें तो कंपनी अपने इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत लगभग 3999CNY यानि 45,500 रुपये चीन में तय कर सकती है। आपको बता दें, इस सीरीज को चार कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

Vivo X100 फीचर्स

वीवो एक्स100 सीरीज 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। वीवो अपने 100 सीरीज को NavIC सपोर्ट के साथ लॉन्च कर सकता है। आपको बता दें, यह फीचर आईफोन 15 सीरीज में भी दिया गया है। यह भारत का अपना खुद का सैटेलाइट सिस्टम है। यह हैंडसेट 14 पर आधारित होगा। इस आगामी फोन को लेकर हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो एक्स100 प्रो प्लस को LPPDR5T रैम के साथ पेश किया जा सकता है। जो दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसे LPPDR5T रैम से लैस किया जाएगा।

iPhone 15 जैसे फीचर्स के साथ Vivo का नया हैंडसट जल्द होने जा रहा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसमें सर्कुलर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 4 कैमरा मॉड्यूल शामिल होंगे। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल OIS अल्ट्रावाइड सेंसर और 64 मेगापिक्सल OIS पेरीस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। कैमरा और डिस्प्लेकनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, वाईफाई 7, आईआर सेंसर, एनएफसी फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X100 will be launched in China on November 13. Talking about the price, the company can fix the starting price of this handset at around 3999CNY i.e. Rs 45,500 in China. Which will be made available in four color options
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X