Vivo X100 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 200MP टेलीफोटो कैमरा के साथ देगा दस्तक
Vivo X100 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपनी नई सीरीज Vivo X100 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके तहत कंपनी अपने तीन नए हैंडसेट Vivo X100, X100 Pro, और X100 Pro+ को पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X100, X100 Pro को मीडियाटेक Dimensity 9300 प्रोसेसर और इसके टॉप मॉडल X100 Pro+ को Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इस सीरीज के रैम को भी नए अपग्रेड के साथ लाए जानें की उम्मीद है। आइए आपको इस अपकमिंग सीरीज के फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
फेमस टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने इस अपकमिंग सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिनके अनुसार Vivo अपनी नई सीरीज X100 के Pro+ मॉडल को Snapdragon 8 Gen 3 के साथ ला रहा है। टिप्स्टर ने इसके साथ ही कंपनी के जारी किए गए एक पोस्टर को शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 की घोषणा की है। इस सीरीज की लगातार लीक्स सामने आने के बाद इसके जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। Vivo X100 सीरीज की अगले महीने यानि कि, नवंबर तक दस्तक देने की उम्मीद है।
इसके अलावा Vivo X100 सीरीज को कंपनी पहली बार LPDDR5T रैम के साथ पेश करने की तैयारी में है। जिसके बाद यह पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसे LPDDR5T रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X100 Pro+ को नवंबर के बजाए जनवरी 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X100 Pro+ के संभावित स्पेसिफिकेशंस
वीवो अपने X100 Pro+ मॉडल के फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दे सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आधारित OriginOS 4 पर काम करेगा। जिसमें 16 GB या फिर 24 GB तक रैम मिल सकती है। इसके स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5400mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन को IP68 रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








