Home
Mobile

Vivo X100 Ultra जल्द देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Vivo X100 Ultra: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए नए डिवाइसेस लॉन्च करने जा रही है। जिसमें Vivo X100 Ultra , Vivo X Fold 3 सीरीज और Vivo Pad 3 शामिल हो सकते हैं।

फेमस टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 सीरीज और Vivo X100 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है। आइए आपको Vivo के इस आगामी स्मार्टफोन की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo X100 Ultra जल्द देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की हाल ही में सामने आई वीबो पोस्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि, Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन और टैबलेट मार्च 2024 तक बाजारों में दस्तक देंगे। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, यह Vivo X Fold 3 सीरीज और Vivo Pad 3 हो सकता है।

Vivo X100 Ultra के स्पेसिफिकेशंस: वीवो के इस हैंडसेट को लेकर सामने आई लीक के अनुसार Vivo X100 Ultra को कंपनी Vivo X Fold 3 सीरीज और Pad 3 के बाद लॉन्च कर सकती है।

Vivo X100 Ultra जल्द देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

यानि कि, यह साल की दूसरी तिमाही में दस्तक देगा। कंपनी अपने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर अप्रैल या मई तक कोई घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, यह अपकमिंग स्मार्टफोन सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

इसके अलावा इसमें प्रोसेसर की तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप होगा। वीवो अपने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Vivo X100 Ultra जल्द देगा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Vivo X Fold 3 सीरीज: कंपनी X Fold 3 को एक किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 और Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेटमिल सकता है।

वीवो X Fold 3 Pro में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।

Vivo Pad 3 के स्पेक्स: Vivo Pad 3 में Dimensity 9300 चिपसेट शामिल किया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस टैबलेट में 13 इंच की डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉल्यूशन 3K होगा। यह टैबलेट 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung E7 AMOLED display can be found in Vivo X100 Ultra. Along with this, it will have Snapdragon 8 Gen 3 chipset and 50 megapixel LYT-900 primary camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X