Vivo X100 Ultra, X100s के ऑफिशियल पोस्टर लीक, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
Vivo कथित तौर पर अपने घरेलू बाजार चीन में जल्द ही Vivo X100s और Vivo X100 Ultra लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इन दोनों आगामी फोन्स का एक पोस्टर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है। आइए आगे आपको Vivo के इन आगामी फोन्स के बारे में बताते हैं।
Vivo X100 Ultra, X100s की डिटेल्स- वीवो के इन आगामी फोन्स के डिजाइन की बात करें तो Vivo X100 Ultra और X100s के सेंटर में राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, हालांकि, इन दोनों फोन्स के कैमरा सिस्टम अलग-अलग है। इनमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया हैं, जिसमें मेन कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X100s में Vivo X100 के समान ही कैमरा दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
वहीं Vivo X100 में कर्व्ड-एज डिस्प्ले के साथ Dimensity 9300 चिपसेट शामिल होने की संभावना है। लीक की मानें तो Vivo X100s में एक फ्लैट डिस्प्ले और आगामी Dimensity 9300+ चिपसेट शामिल किया जाएगा। इसके अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन इसमें Vico X100 के समान ही होंगे।
जबकि, Vivo X100 Ultra में 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की AMOLED E7 डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, X100 Ultra के बैक में LYT-900, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 4.3x ऑप्टिकल जूम के साथ 200x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा शामिल होगा।
इसके साथ ही सेल्फी और वीडिये कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। उम्मीद की जी रही है कि, लॉन्च होने पर इस फोन को Vivo X100s Ultra कहा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








