Home
Mobile

Vivo X100 Ultra, X100s और X100s Pro स्मार्टफोन 13 मई को होंगे लॉन्च, पहले ही जान लें सबकुछ

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने ग्राहकों के लिए अपने फ्लैगशिप X100 Ultra, X100s और X100s Pro एक साथ तीन नए फोन्स लॉन्च करने जा रही है। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। वीवो के अनुसार 13 मई को घरेलू बाजार चीन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। तो चलिए आइए आपको आगे इनकी डिटेल्स बताते हैं।

लॉन्च से पहले इन तीनों ही स्मार्टफोन को वीवो की चाइना ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ऑफिशियल लिस्टिंग के साथ इन आगामी फोन्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन का खुलासा हो चुका है।

Vivo X100 Ultra, X100s और X100s Pro स्मार्टफोन 13 मई को होंगे लॉन्च

Vivo X100 Ultra- इस अपकमिंग फोन को कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है। Vivo X100 Ultra को तीन कॉन्फिगरेशन 12GB/256 GB स्टोरेज, 16GB/ 512GB स्टोरेज, 16GB/1TB स्टोरेज में ला रही है। वीवो एक्स100 अल्ट्रा में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन Zeiss ब्रांडिंग के साथ नजर आया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक, व्हाइट और टाइटेनियन तीन कलर में लाया जाएगा।

Vivo X100s- वीवो एक्स100एस को कंपनी फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश करेगी। देखने में ये दोनों फोन का डिजाइन देखने में एक-जैसा होगा। वीवो एक्स100s को 12GB/256GB, 16GB/ 256 GB, 16GB/ 512GB और 16GB/ 1TB स्टोरेज में पेश किया जा रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्यान, ब्लैक, व्हाइट और टायटेनियम में पेश किया जा रहा है।

Vivo X100 Ultra, X100s और X100s Pro स्मार्टफोन 13 मई को होंगे लॉन्च

Vivo X100s Pro- वीवो एक्स100s प्रो को कंपनी कर्व्ड एज स्क्रीन के साथ लाएगी। इसे 12GB/ 256GB, 16GB/ 512 GB और 16 GB/ 1 TB के साछ दस्तक देगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Black, White और Titanium तीन कलर ऑप्शन लॉन्च होगा।

उम्मीद की जा रही है कि, X100s और X100s Pro के स्पेसिफिकेशन एक समान होंगे। हालांकि, चिपसेट अगल-अलग हो सकते हैं। वीवो X100 अल्ट्रा में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट शामिल कर सकती है। इसमें 1/1.4 200MP कैमरा होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में f/2.67 अपर्चर, 22.48mm की फिजिकल फोकल लेंथ और हाई-पिक्सेल मोड 12888 x 16320 का रेजोल्यूशन आउटपुट कर सकता है।

Vivo X100 Ultra, X100s और X100s Pro स्मार्टफोन 13 मई को होंगे लॉन्च

इसके अलावा फोन में 50MP 1' LYT-900 मेन कैमरा है, जो X100 Pro में IMX989 से अपग्रेड है। इसके टीजर में एक मेटल फ्रेम, घुमावदार स्क्रीन, ZEISS के साथ साझेदारी में विकसित VARIO APO SONNAR पेरिस्कोप लेंस, f/1.75 से f/2.67 अपर्चर, 14 से 85 मिमी फोकल लंबाई दिखाई गई है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो Vivo X100 Ultra की कीमत CNY8,499 हो सकती है, जो कि 1,100 डॉलर के आसपास है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo x100 ultra x100s x100s pro launch on may 13 know more details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X