Home
Mobile

Vivo X100, Vivo X100 Pro जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, जाने कीमत

Vivo X100 सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च करने के लिए टीज किया गया है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने नए वीवो एक्स सीरीज स्मार्टफोन के आगमन की जानकारी देने के लिए अपनी भारत वेबसाइट पर एक सपोर्ट माइक्रोसाइट बनाई है। बिल्कुल नए मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC के साथ Vivo X100 और Vivo X100 Pro की घोषणा नवंबर में चीन में की गई थी। Vivo X100 लाइनअप का सबसे बड़ा आकर्षण पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल 1-इंच-का कैमरा है।

Vivo X100, Vivo X100 Pro जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, जाने कीमत

Vivo ने खुलासा करते हुए बताया है कि Vivo X100 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। ब्रांड अपनी वेबसाइट पर एक सपोर्ट माइक्रोसाइट के जरिए से फोन के आगमन की जानकारी भी दे रहा है। Vivo X100 और Vivo X100 Pro के भारतीय वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC, Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, V3 इमेजिंग चिप और 8T LTPO डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। हालाँकि सटीक लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo X100 सीरीज की कीमत

यह ध्यान में रखते हुए कि Vivo X100 और Vivo X100 Pro की घोषणा हांगकांग में HK$7,998 ( लगभग 85,224 रुपये) की कीमत के साथ की गई थी। HK$5,998 (लगभग 63,917 रुपये) है, हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस हैंडसेट को भारत में इस कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं चीन में, Vivo X100 और Vivo X100 Pro को CNY ​​4,999 (लगभग 56,500 रुपये) के साथ लॉन्च किया गया था।

Vivo X100 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्स100 सीरीज एंड्रॉइड 14-बेस्ड ओरिजिनओएस 4 पर चलती है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ घुमावदार 6.78-इंच 8 LTPO AMOLED डिस्प्ले हैं। दोनों मॉडल वीवो के V3 चिप के साथ मिलकर मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC पर चलते हैं। वे 50-मेगापिक्सल 1-इंच के कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट को पैक करते हैं। रेगुलर Vivo X100 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी पेश करते हैं जबकि Vivo X100 Pro में 100W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh यूनिट पेश करते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has revealed that Vivo X100 series will be launched in India soon. The brand is also giving information about the arrival of the phone through a support microsite on its website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X