Home
Mobile

vivo x100 और redmi note 13 pro की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना

Vivo x100 vs Redmi note 13 pro: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम भारत में लॉन्च हुए 5 नए फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। रेडमी ने आज भारत में अपनी 13 सीरीज के तहत तीन नए फोन्स Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro Plus 5G को लॉन्च कर दिया है। वहीं Vivo ने भी देश में X100 और Vivo X100 Pro को पेश किया है। तो आइए आपको आगे इन फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

vivo x100 और redmi note 13 pro की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना

Vivo x100 vs Redmi note 13 pro कीमत

वीवो X100 को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये हैं और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 69,999 रुपये में लाया गया है। वहीं Vivo X100 Pro वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये तय हुआ है।

रेडमी नोट 13 प्रो के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। इसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये और 12 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है। अगर ग्राहक ICICI बैंक कार्ड के जरिए इस फोन की खरीदारी करता है तो वह 2000 रुपये की छूट का लाभ ले सकता है।

vivo x100 और redmi note 13 pro की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना

Vivo x100 vs Redmi note 13 pro डिस्प्ले

वीवो एक्स 100 में 6.78-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी नोट 13 प्रो में 6.67-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिल रहा है।

Vivo x100 vs Redmi note 13 pro प्रोसेसर

Vivo X100 सीरीज में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर शामिल किया गया है। वहीं Redmi Note 13 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen2 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo x100 vs Redmi note 13 pro स्टोरेज

वीवो x100 में 12GB और 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। वहीं रेडमी नोट 13 प्रो में 256 जीबी और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।

Vivo x100 vs Redmi note 13 pro कैमरा

वीवो x100 में फोटोग्राफी के लिए 50MP + 64MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं Redmi note 13 pro में अपर्चर एफ/1.65 और OIS के साथ 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी हैं।

Vivo x100 vs Redmi note 13 pro बैटरी

वीवो x100 में 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Redmi note 13 pro में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today in this article we are going to tell you the difference between price and specs between the latest Redmi Note 13 Pro and Vivo X100 launched in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X