Vivo X100, X100 Pro सीरीज 14 दिसंबर को ग्लोबल लॉन्च के साथ अपनी नई शुरुआत करेगी
Vivo ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अपडेट शेयर किया है, जिसके मुताबिक वह 14 दिसंबर को ग्लोबल मार्केट में पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC बेस्ड वीवो फ्लैगशिप X100 और X100 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। दोनों स्मार्टफोन पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किए गए थे, और तब से उनके ग्लोबल लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। हालाँकि, बता दें कि वीवो ने अभी तक भारत में X100 सीरीज के लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है।

Vivo X100, X100 Pro स्पेसिफिकेशन
बता दें कि विवो X100 और X100 प्रो रीरीज दोनों 4-नैनोमीटर प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 प्रोसेसर पर चलता हैं और इसमें 120Hz तक की रिफ्रेस रेट, 2,160Hz PWM डिमिंग और सपोर्ट के साथ 6.78-इंच का घुमावदार AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
Vivo X100, X100 Pro कैमरा और बैटरी
दोनों फोनों के बीच कई समानताएं हैं, जिनमें मेन अंतर कैमरा और बैटरी के मामले में है। जबकि दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, X100 सोनी IMX VCS सेंसर के साथ 50MP मुख्य सेंसर और Zeiss लेंस के साथ 64MP टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट के साथ आता है। वहीं दूसरी ओर, Vivo X100 Pro में Sony IMX989 लेंस के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 4.3x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ 50MP Zeiss लेंस है। दोनों स्मार्टफोन समान 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरे के साथ आते हैं।
वीवो के इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 100W चार्जर का यूज करके बैटरी को फास्ट से चार्ज किया जा सकता है, जबकि X100 प्रो 5,400 mAh की बैटरी मिलती है जिसे 120W वायर्ड चार्जर का उपयोग करके फास्ट चार्ज किया जा सकता है।
Vivo X100 और Vivo X100 Pro 16GB तक की प्रभावशाली LPDDR5T रैम और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी-सी 3.2 पोर्ट, वाईफाई-7, 5जी, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.3 शामिल है।
Vivo X100, X100 Pro की कीमत
चीन में Vivo X100 की कीमत 3,999 युआन से शुरू होती है, जो भारत में लगभग 45,600 रुपये के बराबर है, जबकि Vivo X100 Pro सीरीज की कीमत चीन में 4,999 युआन से शुरू होती है, जो लगभग 57,000 रुपये के बराबर है।


Click it and Unblock the Notifications








