Home
Mobile

Vivo X100s की डिटेल लॉन्च से पहले लीक, Dimensity 9300 चिपसेट के साथ इन दमदार फीचर्स से होगा लैस

Vivo X100s Specifications Leak: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया हैंडसेट Vivo X100s लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। इसके लाए जाने से पहले ही वीवो के इस आगामी फोन वीवो एक्स100s की डिटेल लीक हो गई है। जिसके अनुसार इसे Dimensity 9300 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें, हाल ही में नवंबर महीने में कंपनी ने चीनी बाजार में X100 सीरीज के तहत अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo X100 और Vivo X100 Pro को लॉन्च किया था। जिन्हें डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट से लैस किया गया है। तो चलिए आपको आगे Vivo X100s की लीक स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo X100s की डिटेल लॉन्च से पहले लीक, इन दमदार फीचर्स से होगा लैस

Vivo X100s की लॉन्चिंग

Vivo ने फिलहाल अपने इस फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, साल 2024 की पहली तिमाही में Vivo X100s स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी अपना एक और हैंडसेट Vivo X100 Pro+ को भी लॉन्च कर सकता है। Vivo X100 Pro+ इस सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा, जिसमें 200MP के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है। जो 200x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा।

Vivo X100s लीक स्पेसिफिकेशंस

दरअसल टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीवो के इस आगामी फोन Vivo X100s के स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। जिसके अनुसार इसमें 6.78-इंच BOE 8T OLED का डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को Dimensity 9300 का चिपसेट के साथ लाएगी।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। जिसमें 50MP Sony IMX920 का मेन कैमरा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस Samsung JN1 के साथ और OmniVision OV64B periscope टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64MP का तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमेंमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 120W या 80W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about Vivo X100s, whose specifications have been leaked. According to the leak, the company will include Dimensity 9300 chipset in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X