Home
Mobile

Zeiss इमेजिंग के साथ Vivo X200 सीरीज भारत में लॉन्च, देखें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स

आखिरकार Vivo ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आज यानी 12 दिसंबर को अपना फ्लैगशिप X200 और X200 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन्स बेहतरीन कैमरा फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशंस से लैस हैं।

X200 में 6.67 इंच की 1.5K 120Hz LTPS स्क्रीन दी गई है, जबकि X200 Pro में 6.78 इंच की 1.5 120Hz AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो 4500 निट्स तक ब्राइटनेस और 8T LTPO टेक्नोलॉजी से लैस है। दोनों फोन में 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग भी दिया गया है, जो बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करेगा।

Vivo X200 और X200 Pro स्मार्टफोन शक्तिशाली डाइमेंशन 9400 SoC, 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस हैं। ये स्मार्टफोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलते हैं और कंपनी ने 4 OS अपडेट और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है। इसके साथ ही IP68+IP69 रेटिंग के चलते ये स्मार्टफोन्स धूल और पानी से भी सुरक्षित रहते हैं, जो इन्हें और भी ज्यादा मजबूत बनाता है।

 Vivo X200 सीरीज भारत में लॉन्च, देखें कीमत, फीचर्स और उपलब्धता

Vivo X200 प्रो में ZEISS के साथ मिलकर विकसित किया गया ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें CIPA 4.5 इमेज स्टेबिलाइजेशन और f/1.57 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT-818 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 200MP का सैमसंग HP9 ZEISS APO सुपर टेलीफोटो लेंस भी है, जिसमें समान स्टेबिलाइजेशन और f/2.67 अपर्चर है, इसके साथ ही f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।Vivo X200 Pro को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की गई है।

Vivo X200 सीरीज की भारत में कीमत और ऑफर

भारत में वीवो एक्स200 के बेस वेरिएंट 12GB/256GB स्टोरेज की कीमत 65,999 रुपये है, जबकि 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये है। जबकि, वीवो एक्स200 प्रो की सिंगल 16GB/512GB वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 94,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो वीवो एक्स200 को नेचुरल ग्रीन और कॉसमॉस ब्लैक कलर और प्रो मॉडल को टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक में पेश किया गया है।

वीवो एक्स200 सीरीज भारत में 19 दिसंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी प्री-बुकिंग आज से फ्लिपकार्ट, अमेजन और ब्रांड की आधिकारिक साइट पर शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर के तहत आप SBI और HDFC बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 9,500 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X200 and X200 Pro Launched in India know Price, Specs and Offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X