Home
Mobile

Vivo X200 और X200 Pro: भारत में लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स का खुलासा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo आज भारतीय बाजार में अपने दो नए हैंडसेट Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्च करने जा रही है। वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो को भारत में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट, Zeiss-ब्रांडेड कैमरे और Android 15-आधारित Funtouch OS 15 के साथ लाया जा सकता है।

हालांकि, लॉन्च से पहले ही एक टिप्सटर ने इनकी कीमतों का खुलासा किया है। आपको बता दें, ये मॉडल पहले ही चीन में Vivo X200 Mini के साथ लॉन्च हो चुके हैं। हालांकि ये मिनी वेरिएंट केवल चीन तक ही सीमित रहेगा। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता तक की डिटेल बताते हैं।

Vivo X200 और X200 Pro आज भारत में होंगे लॉन्च

Vivo X200 और X200 Pro लीक कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekd) के अनुसार वीवो एक्स200 की शुरूआती कीमत 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 65,999 रुपये होगी, जबकि 16GB/512GB वेरिएंट की शुरूआती कीमत 71,999 रुपये हो सकती है। यह कीमत वीवो एक्स100 के लॉन्च मूल्य से थोड़ी ज्यादा है।

टिपस्टर की मानें तो Vivo X200 Pro का 16GB/512GB वेरिएंट 94,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह Vivo X100 Pro के 89,999 रुपये के लॉन्च कीमत से ज्यादा है। लॉन्च के साथ खास ऑफर और डिस्काउंट की भी उम्मीद की जा रही है।

आपको बता दें, चीन में Vivo X200 की शुरूआती कीमत 12GB/256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,300 (लगभग 51,000 रुपये) है, जबकि Vivo X200 Pro के 12GB/256GB की कीमत CNY 5,999 (लगभग 63,000 रुपये) है।

वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो भारत में 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। Zeiss कैमरों, MediaTek Dimensity 9400 SoC और Funtouch OS 15 की पुष्टि की गई है। एक्स200 प्रो कॉसमॉस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे में आएगा। जबकि एक्स200 कॉसमॉस ब्लैक और नेचुरल ग्रीन में उपलब्ध होगा। इन्हें पावर देने के लिए कंपनी अपने इन डिवाइसेस में क्रमश: 5,800mAh और 6,000mAh की बैटरी शामिल करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X200 and X200 Pro Price and features Revealed ahead of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X