Home
Mobile

14 अक्टूबर को लॉन्च से पहले Vivo X200 के डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा

टेक कंपनी Vivo अगले महीने 14 अक्टूबर को अपने घरेलू बाजार चीन में X200 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इस आगामी सीरीज के तहत संभवत: Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini मॉडल शामिल होंगे।

हालांकि, लॉन्च से पहले ही वीवो के एक कार्यकारी ने मानक Vivo X200 के डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा करते हुए, एक इमेज शेयर की है।

14 अक्टूबर को लॉन्च से पहले Vivo X200 के डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा

सामने आई इमेज के अनुसार इसकी डिजाइन Vivo X100 के है। वीवो एक्स200 का डिजाइन टीजर वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने वीबो पर वीवो एक्स200 की ऑफिशियल इमेज का अनावरण किया।

रेंडर में इस लेटेस्ट फोन को डार्क ब्लू और व्हाइट कलर में दिखाया गया है, जिसमें वीवो एक्स100 के समान गोलाकार कैमरा यूनिट शामिल है।

इसके साथ बॉक्सियाओ ने यह भी बताया है कि, X200में वाटर-पैटर्न वाले क्लाउड-स्टेप डिजाइन और माइक्रोवेव टेक्सचर के साथ एक नई कलर स्कीम है।

Vivo X200 सीरीज से क्या उम्मीद करें- आपको हमने पहले ही यह बता दिया है कि, इस अपकमिंग सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ वीवो एक्स200 प्रो और वीवो एक्स200 प्रो मिनी को भी शामिल किए जानें की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी आगे चलकर वीवो एक्स200 अल्ट्रा मॉडल भी ला सकती है, ऐसा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है।

ये दोनों मॉडल वीवो एक्स200 और वीवो एक्स200 प्रो को मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 SoC के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। जबकि अल्ट्रा मॉडल को स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC के साथ पेश किए जानें की अफवाह है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो एक्स200 में Zeiss द्वारा ब्रांडेड एक बड़े कैमरा आइलैंड के अंदर चार सेंसर शामिल होंगे। इस कैमरा आइलैंड के ऊपर एक एलईडी फ्लैश स्थित है, जबकि फोन के निचले हिस्से में वीवो ब्रांडिंग दिखाई देती है।

आगामी सीरीज के मानक मॉडल में 5,500mAh की एक बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। इसकी तुलना में इसका पूर्ववर्ती, वीवो एक्स100 थोड़ी छोटी 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, हालांकि, 120W का फास्ट चार्जिंग का समर्थन करता है।

इन नए मॉडलों की शुरूआत वीवो के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि वे विभिन्न बाजारों में अपने स्मार्टफोन की पेशकश का विस्तार करना जारी रखते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo x200 design and colour options revealed ahead of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X