Home
Mobile

दमदार प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी वाला Vivo X200 FE जल्द होगा लॉन्च; जानें अब तक की सारी डिटेल

Vivo X200 FE launch Date: Vivo भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मचाने जा रहा है। कंपनी दो नए स्मार्टफोन - Vivo X200 FE और Vivo X5 Fold लॉन्च करने की तैयारी में है। जहां X5 Fold के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है, वहीं Vivo X200 FE के बारे में लगभग सभी मेन फीचर्स और

स्पेसिफिकेशंस लीक के जरिए सामने आ चुके हैं। उम्मीद है कि यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी का सबसे दमदार और पावरफुल स्मार्टफोन होगा। कंपनी इस फोन को जुलाई महीने में लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में यहां हम आपको इस फोन से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देंगे। इस फोन के लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक, यहां हम सब कुछ जानेंगे।

Vivo X200 FE में 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर

लॉन्च डेट और कीमत

PassionateGeekz.com की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि Vivo X200 FE भारत में 14 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शंस ब्लू शेड, एंबर येलो और लक्स ब्लैक में पेश किया जाएगा। बता दें कि यह डिवाइस पहले ही ताइवान और मलेशिया जैसे बाजारों में ब्लू, पिंक, येलो और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। भारत में Vivo X200 FE की शुरुआती कीमत लगभग 55,000 रुपये हो सकती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

इस फोन में 6.31-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग, बेहतरीन गेमिंग और वीडियो देखने का शानदार अनुभव मिलेगा। डिजाइन के मामले में फोन प्रीमियम लुक देगा और इन-हैंड फील में भी फर्स्ट क्लास लगेगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo X200 FE को MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है, जो कि इस समय का एक अत्याधुनिक और हाई-पर्फॉर्मेंस चिपसेट माना जाता है। यह प्रोसेसर खासकर मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और AI फीचर्स के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। फोन में Funtouch OS 15 मिलेगा, जो कि Android 15 पर आधारित हो सकता है।

Vivo X200 FE में 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर

कैमरा सेटअप

फोन का कैमरा सेटअप इसकी एक और बड़ी खासियत होगा। Vivo X200 FE में Zeiss द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo X200 FE में 6500mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी से डिवाइस पूरे दिन आराम से चलेगा और जरूरत पड़ने पर जल्दी चार्ज हो जाएगा।

रग्ड और वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित होगा। इससे यह साफ है कि Vivo X200 FE न सिर्फ दमदार है, बल्कि हर मौसम और स्थिति में टिकाऊ भी रहेगा।

Vivo X200 FE एक ऐसा स्मार्टफोन बनकर सामने आ रहा है, जो कि बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करेगा। 14 जुलाई को लॉन्च के साथ ही यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus, Samsung और iQOO जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X200 FE launch date Price features specifications and other details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X