Home
Mobile

Vivo X200 FE मिल रहा 10000 रुपये सस्ता; जानिए क्या आपके लिए वाकई फायदेमंद है यह डील?

Vivo X200 FE Price Drop: 2025 की शुरुआत में Vivo ने अपने नए फ्लैगशिप-किलर डिवाइस Vivo X200 FE को भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। जब फोन लॉन्च हुआ था तब इसकी कीमत और फीचर्स को देखकर ही यह साफ हो गया था कि यह डिवाइस उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो प्रीमियम परफॉर्मेंस, दमदार कैमरा और स्लीक डिजाइन को एक ही पैकेज में पाना चाहते हैं।

अब इस फोन पर Amazon India ने ऐसा ऑफर दिया है जिसे नजरअंदाज़ करना मुश्किल है। सवाल ये है क्या Vivo X200 FE इस समय का बेस्ट स्मार्टफोन डील है?

10000 रुपये कम हो गई Vivo X200 की कीम

एक्सचेंज बोनस का होगा फायदा

Vivo X200 FE का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च के समय 54,999 में आया था। लेकिन अभी Amazon पर इस फोन पर एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यानी आपको फोन पर लगभग 52000 का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि ये ऑफर फोन की स्थिति और ब्रांंड्स पर निर्भर करता है। अगर आप Vivo के ही X60 मॉडल के 12GB वेरिएंट को एक्सचेज करते हैं, तो आपको 13000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

10000 रुपये कम हो गई Vivo X200 की कीम

इसके अलावा, अगर आप Amazon Prime Member हैं और आपके पास Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त 5% का कैशबैक भी मिल सकता है। वहीं, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर No Cost EMI का विकल्प भी मौजूद है।

कैमरा लवर्स के लिए बनी है यह मशीन

Vivo X200 FE उन यूज़र्स के लिए है जो फोन को सिर्फ चैटिंग या ब्राउज़िंग के लिए नहीं बल्कि प्रोफेशनल या क्रिएटिव वर्क के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें बेहतरीन डे और नाइट फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी सेंसर, OIS के साथ ज़ूम शॉट्स में शानदार क्लैरिटी वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और ग्रुप शॉट्स और लैंडस्केप के लिए 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा है।

सेल्फी प्रेमियों के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा भी है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी शानदार है।

डिजाइन में क्लास, डिस्प्ले में क्लैरिटी

Vivo X200 FE का डिजाइन बहुत ही मिनिमल और एलिगेंट है। बैक पैनल पर आपको पिक्सेल शेप सेंसर और रिंग फ्लैश मिलता है जो इसे बाकी स्मार्टफोनों से अलग बनाता है।

फोन में 6.31-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन न सिर्फ स्मूद एक्सपीरियंस देती है, बल्कि कलर कंट्रास्ट और ब्राइटनेस भी टॉप-लेवल है।

पावर और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

फोन में MediaTek का फ्लैगशिप Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है, जो AI टास्क, गेमिंग, और मल्टीटास्किंग में शानदार प्रदर्शन देता है। ग्राफिक्स के लिए Immortalis-G720 MC12 GPU सपोर्ट करता है, जो इसे गेमर्स के लिए भी एक बढ़िया विकल्प बनाता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आमतौर पर दो दिन तक चल सकती है। इसके साथ आता है 90W फास्ट चार्जिंग, जिससे फोन लगभग 58 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो जाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X200 FE Price Drop features specifications 10,000 Discount on Amazon Flagship Specs at a Mid-Range Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X