Vivo X200 के डिस्प्ले, कैमरा के बाद अब फ्रंट और रियर डिजाइन का खुलासा
Vivo X200 Series Leaks: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo इस समय अपने आगामी स्मार्टफोन सीरीज Vivo X200 पर कथित तौर पर काम कर रहा है। जिसे बहुत जल्द मार्केट में पेश किए जानें की उम्मीद है।
अफवाहों की मानें तो अक्टूबर 2024 तक यह सीरीज दस्तक दे सकता है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन्स Vivo X200 और Vivo X200 प्रो को लॉन्च करेगी

हालांकि, इनके आने से पहले ही इस डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। डिस्प्ले और कैमरा के बाद अब इस फोन के फ्रंट और रियर डिजाइन पर से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आपको आगे अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।
दरअसल वीबो पर X200 की डमी यूनिट की लीक हुई, तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अपकमिंग फोन के फ्रंट और रियर डिजाइन को दिखाया गया है। Vivo X200 की डमी की लीक तस्वीरों में इसका डिज़ाइन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X100 के समान है।

गौरतलब है कि, X100 में 6.78 इंच के OLED पैनल में दाएं और बाएं किनारे घुमावदार हैं। जबकि, X200 थोड़ा सपाट दिखता है, लेकिन किनारों में माइक्रोकर्वचर है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि, X200 में 6.4 इंच या फिर 6.5 इंच का OLED पैनल होगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
वीवो एक्स200 के बैक की तरफ एक उठा हुआ कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ऊपर-दाएं कोने में एक वर्टिकल LED फ्लैश यूनिट है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, X200 में OIS-असिस्टेड 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके साथ ही बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए इसमें वीवो की इमेजिंग चिप दिए जाने की भी उम्मीद है।
वीवो एक्स200 की इमेज से यह भी पता चलता है कि, इसके किनारे सपाट हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें मेटल का बीच का फ्रेम है। नीचे की तरफ इसमें एक सिम स्लॉट, एक माइक्रोफोन होल, एक USB-C पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल है।
इसके अलावा X200 में आगामी डाइमेंशन 9400 चिपसेट शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक इसके रैम और स्टोरेज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें हाई डेंसिटी बैटरी है, जो यह बताती है कि, इसकी कैपेसिटी X100 की 5,000mAh बैटरी से ज्यादा होगी।


Click it and Unblock the Notifications








