Vivo X200 Pro Mini की भारत में लॉन्च डेट और कीमत लीक, जानें क्या होगा खास
Vivo ने दिसंबर 2024 में अपनी फ्लैगशिप X200 और X200 Pro सीरीज भारत में लॉन्च की थी, और कब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Vivo X200 Pro MIni की तैयारी कर रही है। टिप्स्टर के अनुसार यह फोन अप्रैल 2025 में लॉन्च हो सकता है।
Vivo X200 Pro MIni में Vivo X200 Pro के जैसे फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसे थोड़ा सस्ता और कम फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस 2025 की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकता है। इसके लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की खासियतों और संभावित प्रदर्शन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Vivo X200 Pro Mini के संभावित स्पेसिफिकेशन
Vivo X200 Pro Mini भारत में एक नई एंट्री के रूप में आने वाला है, हालांकि यह पहले ही चीन में अक्टूबर 2024 में लॉन्च हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाला Vivo X200 Pro Mini चीनी वेरिएंट जैसा ही होगा, जिसमें वही फीचर्स और डिजाइन होंगे। इसका मतलब है कि भारतीय यूजर्स को चीनी मॉडल के समान अनुभव मिल सकता है।
Vivo X200 प्रो मिनी में 6.31-इंच क्वाड-कवर्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 SoC से Powered है, जो हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट है। भारत में यह 12GB RAM+256GB स्टोरेज और 16GB+512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x टेलीफोटो लेंस शामिल हैं, साथ ही 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए है। यह फोन FunTouch OS 15, Zeiss ऑप्टिक्स, IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी प्रीमियम फीचर्स से लैस है।
बैटरी के मामले में इसमें 5,700mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो इसे एक पावरहाउस बनाता है।
Vivo X200 Pro Mini का चीनी संस्करण CNY 4,699 (लगभग 55,750 रुपये) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन भारतीय कीमत इस से अधिक हो सकती है। चीन और भारत के बीच कीमत का अंतर पिछले लॉन्च जैसे X200 और X200 Pro में भी देखा गया था, जहां भारतीय कीमत चीनी वर्जन के काफी अधिक थी। ऐसे में संभावना है कि, Vivo X200 Pro Mini की कीमत भारत में 66,000 रुपये से 94000 रुपये के बीच होगी।


Click it and Unblock the Notifications