Vivo X200 Pro की स्पेक्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, यहां जानें क्या कुछ होगा खास
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo अपनी X सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन X200 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, इसके आने से पहले ही फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं, जिससे इस फोन में मिलने वाले फीचर्स का खुलासा हो चुका है।
हाल ही में वीवो एक्स200 प्रो को IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया है। चलिए आगे आपको इसमें मिलने वाले सभी खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

वीवो लवर्स को एक्स200 प्रो एक बेसब्री से इंतजार है। यह प्रीमियम सेगमेंट में वीवो की एक्स सीरीज अपने कैमरा फीचर के साथ सबसे लेटेस्ट फोन है। वीवो एक्स200 प्रो को डेटाबेस में मॉडल नंबर V2413 के साथ स्पॉट किया गया है।
कंपनी ने ऑफिशियली इसके स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा नहीं उठाया हैं, लेकिन अब तक सामने आई कुछ लीक में इसे लेकर कई अहम खुलासे किए गए हैं।

लीक की मानें तो, वीवो एक्स200 प्रो में 6.7 या 6.8 इंच साइज की डिस्प्ले होगी। जिसका स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन ऑफर करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट शामिल किया जा सकता है।
बता दें, इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला डिवाइस Vivo X200 Pro होने की उम्मीद है। डाइमेंशन 9400 को TSMC की 3nm मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के साथ बनाया जाएगा। इसे अक्टूबर में पेश किया जाएगा।
इसके अलावा Vivo X200 Pro में एडवांस कैमरा फीचर मिलेंगे। लीक में बताया गया है कि, X200 Pro में ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम होगा। इनमें से एक कैमरा पेरिस्कोप लेंस के साथ आ सकता है।

इसके साथ ही इसमें 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी भी होगी। साथ ही साथ इस डिवाइस में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रीडर होगा। गौरतलब है कि, Vivo X100 Pro को 5,400mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था।
वीवो एक्स200 प्रो के बारे में कोई अन्य डिटेल्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक हुए डिटेल्स संकेत देते हैं कि, स्मार्टफोन वीवो एक्स100 प्रो की तुलना में कई अपग्रेड के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि Vivo इस नए फ्लैगशिप के साथ ऐसे इनोवेशन पेश करेगा जो टेक्नोलॉजी लवर्स की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।


Click it and Unblock the Notifications








