Vivo X200 Pro Vs Galaxy S24 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेहतर, यहां जानें
Vivo X200 Pro Vs Galaxy S24 Ultra: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपनी नई X200 सीरीज को अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत ब्रांड ने तीन नए फोन Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini को पेश किया है।
इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह फ्लैगशिप फोन लेटेस्ट Dimensity 9400 चिपसेट के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी के X200 Pro का सीधा मुकाबला Galaxy S24 Ultra से माना जा रहा है।

तो चलिए आपको आगे इन दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले अंतर को विस्तार में बताते हैं, जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं।
डिस्प्ले- Vivo X200 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जो 1.5K OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
जबकि, Samsung Galaxy S24 Ultra में आपको 6.8-इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Corning Gorilla Armor प्रोटेक्शन के साथ आएगा।
प्रोसेसर- Vivo X200 Pro में लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 शामिल किया है। जो इस प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले फोन्स में से एक है। जबकि, Galaxy S24 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
स्टोरेज- वीवो एक्स200 प्रो में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। जबकि, Galaxy S24 Ultra में 12GB तक रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
ओएस- X200 प्रो ओरिजिन OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि, Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है।
कैमरा- वीवो एक्स200 प्रो में OIS वाला 50MP LYT-818 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। जबकि, सेल्फी के लिए 32MP के फ्रंट कैमरा हैं।
वहीं Galaxy S24 Ultra क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है, जो 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 10MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इसके साथ ही 12MP का सेल्फी कैमरा इसमें मिलता है।
बैटरी- एक्स200 प्रो को पावर देने के लिए इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस सपोर्ट के साथ 6,000mAh तक की बैटरी दी गई है। वहीं Galaxy S24 Ultra को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।
कीमत- वीवो X200 Pro के 12GB/256GB मॉडल की कीमत 5,299 युआन लगभग (62,880) है। जबकि, 16GB/ 512GB वेरियंट 5,999 युआन करीब (71,190 रुपये), 16GB/1TB की कीमत 6,499 युआन लगभग (77,120 रुपये) और टॉप 16GB/ 1TB सैटेलाइट एडिशन की कीमत 6,799 युआन यानी (लगभग 80,680 रुपये) है। Vivo X200 Pro की चीन में 19 अक्टूबर से बिक्री शुरू होगी।
जबकि, Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन को फिलहाल 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आप खरीद सकते हैं। बता दें, कंपनी ने इसे भारत में 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications








