Vivo X200 Series: अगले हफ्ते होने जा रही धमाकेदार एंट्री, यहां जानें लॉन्च डेट से लेकर कैमरा स्पेक्स और कीमत
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo अगले हफ्ते अपने घरेलू बाजार चीन में Vivo X200 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini पेश करेगी।
हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस सीरीज को लेकर कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। तो वहीं अब कंपनी ने इसके कैमरा स्पेक्स पर से भी पर्दा उठा दिया है। चलिए आपको आगे इस आगामी सीरीज को लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X200 Series लॉन्च डिटेल्स- वीवो एक्स200, एक्स200 प्रो और एक्स200 प्रो मिनी को अगले हफ्ते 14 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल वीवो एक्स200 सीरीज के वैश्विक लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसे यह दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।
Vivo X200 सीरीज के स्पेक्स- वीवो एक्स200 सीरीज के सभी मॉडल्स में कैमरों पर फोकस किया जा रहा है। इन्हें Zeiss वाले ऑप्टिक्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ्लैगशिप में यूजर्स को एक अलग फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस होगा। इसके मॉडल्स 200MP के पेरीस्कोप लेंस से लैस होंगे। इसके साथ ही इसमें टेलीफोटो सुपर स्टेज मोड दिया जाएगा। साथ ही साथ बेहतर टेलीफोटो मेक्रो मोड के साथर सुपर लैंडस्केप मोड मिलेगा।
उम्मीद की जा रही है कि, यह सीरीज लाइव फोटो सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। करेगा। Vivo X200 Pro स्मार्टफोन 50MP LYT-818 सेंसर से लैस होगा।
इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो X200s सीरीज 4K 120fps पर सिनेमैटिक स्लो-मोशन और फुल फोकल रेंज में 10-बिट LOG के भी लैस होगा।
Vivo X200 Pro और X200 Pro Mini की नई इमेज से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन पर से भी पर्दा उठ चुका है। वीवो एक्स200 प्रो को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
जबकि, एक्स200 प्रो मिनी को ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Vivo X200 सीरीज संभावित कीमत- इसके बेस मॉडल वीवो एक्स200 के 12GB/256GB मॉडल की कीमत 3,999 युआन यानी (लगभग 47,800 रुपये) हो सकती है।
वहीं, वीवो एक्स200 प्रो मिनी के 12GB/256GB वेरियंट की कीमत 4,599 युआन यानी (लगभग 55,000 रुपये) होगी। जबकि, वीवो एक्स200 प्रो के बेस मॉडल 16GB/256GB वेरियंट की कीमत 5,199 युआन यानी (लगभग 62,194 रुपये) तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








