Home
Mobile

Vivo X200 Ultra और X200S अप्रैल में होंगे लॉन्च, यहां जानें अब तक की सारी डिटेल्स

Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 Ultra लॉन्च करने वाला है, जिसमें पावरफुल फीचर्स, बेहतर डिजाइन और एडवांस कैमरा कैपेसिटी होगी। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई लीक और अफवाहों से इस स्मार्टफोन की प्रमुख विशेषताओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसके अलावा Vivo X200 Ultra के साथ ही कंपनी Vivo X200S को भी अप्रैल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में और फिर ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ खास फीचर्स का अनुमान लगाया जा सकता है।

Vivo X200 Ultra और  X200S अप्रैल में होंगे लॉन्च

Vivo X200 Ultra स्पेसिफिकेशन

टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर ने Vivo X200 Ultra के कुछ प्रमुख फीचर्स, खासकर इसके कैमरा सेंसर के बारें में जानकारी शेयर की है। इसके अलावा फेमस टिपटस्टर Digital Chat Station ने भी इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया है।

Weibo पोस्ट के अनुसार Vivo X200 Ultra में 6.8-इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, साथ ही इसके किनारे हल्के घुमावदार होंग। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।

वीवो X200 अल्ट्रा में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की संभावना है, और अगर ऐसा होता है, तो यह X200 सीरीज का पहला फोन होगा, जो इस चिपसेट के साथ आएगा। इसमें 24GB LPDDR5X रैम और 2TB UFS 4.0 स्टोरेज होगा। जबकि X200 और X200 Pro डाइमेंशन 9400 चिपसेट द्वारा संचालित हैं, Vivo X200 Ultra एक हाई-एंड मॉडल होगा, जिसे अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo X200S में डाइमेंशन 9400 प्लस चिपसेट होने की संभावना है, जो इसे एक पावरफुल प्रोसेसर प्रदान करेगा। यह स्मार्टफोन आगामी X200 सीरीज का हिस्सा होगा और इसमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X200 Ultra and X200S Set to Launch in April, All Details You Need to Know
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X