Home
Mobile

Vivo X200, Vivo X200 Pro: भारत में पहली सेल आज, देखें कीमत, ऑफर, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन

भारत में हाल ही में लॉन्च हुई Vivo X200 सीरीज की पहली सेल आज लाइव हो रही है। Vivo X200 और X200 Pro दोनों स्मार्टफोन्स में मीडियाटेक Dimensity 9400 प्रोसेसर है, जो बहतरीन प्रदर्शन ऑफर करता है।

इन फोन्स में अच्छी गुणवत्ता वाला कैमरा और बड़ी बैटरी शामिल है। कंपनी चार साल का सिक्योरिटी अपडेट और पांच साल का सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा कर रही है। अगर आप भी इन फोन्स को खरीदने का प्लान कर रहें हैं, तो आगे आइए इनकी कीमत, ऑफर, उपल्बधता और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

भारत में Vivo X200, Vivo X200 Pro की पहली सेल आज

भारत में Vivo X200 सीरीज की कीमत व ऑफर

Vivo X200 के 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 71,999 रुपये हैं। इसे ग्राहक नैचुरल ग्रीन और कॉस्मॉस ब्लैक दो ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

जबकि, Vivo X200 Pro को सिंगल 16GB रैम और 512GB वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 94,999 रुपये है। इसे टाइटेनियम ग्रे और कॉस्मॉस ब्लैक में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो दोनों फोन्स पर HDFC, SBI और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड्स पर 7200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo X200 फीचर्स

इस फोन में 6.67 इंच का क्वाड-कवर्ड ओलेड Zeiss नेचुरल कलर, 120 हर्ट्ज अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 SoC है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप लेंस के साथ 100x ZEISS अल्ट्रा HD जूम शामिल है। यह 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और 32MP का फ्रंट कैमरा और V2 इमेजिंग चिप भी है।

इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,800mAh की बैटरी शामिल की है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और थर्ड-जेनरेशन सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी के साथ कूलिंग प्रदान करती है। फोन में IP68+IP69 रेटिंग के साथ धूल पानी से सुरक्षा करता है।

Vivo X200 Pro फीचर्स

Vivo X200 Pro में 6.78 इंच का क्वाड-कवर्ड LTPO OLED डिस्प्ले ZEISS नेचुरल कलर, अडैप्टिव 0.5-120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आता है, जिसमें आंखों की सुरक्षा के लिए 2160Hz PWM डिमिंग है।

यह फोन 6000mAh की ब्लू ओशन बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT-818 सेंसर 200MP Samsung HP9 टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का है और X200 Pro 10-बिट लॉग में पूर्ण फोकल रेंज 4K रिकॉर्डिंग प्रदान करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X200, Vivo X200 Pro First Sale Today: Know Price, Discounts, Deals and Where to Buy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X