Vivo x200 vs iQoo 13 vs Oneplus 13: स्पेसिफिकेशंस, कैमरा और प्रोसेसर में कौन सबसे आगे?
Vivo ने अपने कैमरा-केंद्रित X सीरीज में Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्च किया है। X200 Pro 94,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो ज्यादातर यूजर्स की पहुंच से बाहर है, जबकि X200 फोन 65,999 की कीमत पर Zeiss ब्रांडिंग और समान फीचर्स के साथ एक बेहतर ऑप्शन है।
इस कीमत पर Vivo X200 हाल ही में लॉन्च हुए iQoo 13 और Oneplus 13 को कड़ी टक्कर देगा। आज हम इस आर्टिकल में तीनों फोन्स की कीमत, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन की तुलना करने जा रहे है, ताकि 70,000 रुपये से कम कीमत वाले सबसे अच्छे फ्लैगशिप फोन का पता लगाया जा सके।

Vivo x200 vs iQoo 13 vs Oneplus 13: कीमत
Vivo X200 के 12GB/256GB की कीमत 65,999 रुपये और 16GB/512GB की कीमत 71,999 रुपये है। जबकि iQoo 13 के 12GB/256GB की कीमत 54,999 रुपये और 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
OnePlus 13 की भारत में जनवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसकी कीमत 64,999 से शुरू होने की संभावना है, हालांकि स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप के कारण कीमत में मामूली वृद्धि हो सकती है।
Vivo X200 में 6.67 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले है, जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2160 Hz PWM डिमिंग से लैस है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज का समर्थन है।
Vivo X200 Android 15 पर आधारित लेटेस्ट FunTouch OS 15 पर चलता है और कंपनी ने इस डिवाइस को 4 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सुरक्षा पैच देने का वादा किया है।
इस साल लॉन्च होने वाले अधिकांश फ्लैगशिप डिवाइस की तरह दोनों स्मार्टफोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे फ्लैगशिप डिवाइसेस के मानकों पर खरा उतरता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X200 में 50MP Sony LYT 818 प्राइमरी लेंस और 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जो X200 Pro के समान हैं। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50MP Sony IMX882 टेलीमैक्रो लेंस भी शामिल है। बैटरी में 5,800mAh की कैपेसिटी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि इस डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग का समर्थन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








