Vivo X200 vs Vivo X200 FE: Vivo के किस अपकमिंग फोन में है ज्यादा दम; य़हां चेक करें अब तक की डिटेल
Vivo X200 vs Vivo X200 FE: Vivo भारत में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे Vivo X200 के एक किफायती वर्जन की तरह पेश किया जाना है। हालांकि ये दोनों ही डिवाइस एक ही सीरीज का हिस्सा है, लेकिन इन दोनों में कई अहम अंतर हैं। ये डिवाइस खासकर डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी को लेकर एक दूसरे से अलग है।
यहां हम इस आर्टिकल के जरिए समझेंगे कि Vivo X200 और X200 FE के बीच क्या अंतर हैं, जिससे आपको यह तय करने में आसानी होगी कि आपके लिए कौन-सा बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

डिजाइन और लुक में अंतर
Vivo X200 में एक प्रीमियम सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो डिवाइस को एक हाई-एंड लुक देता है, वहीं Vivo X200 FE में एक पिल-शेप वर्टिकल कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें दो रियर सेंसर होंगे।
यह बदलाव इसे एक अलग और थोड़ा सिंपल डिज़ाइन प्रोफाइल देता है। दोनों ही फोन में नीचे की तरफ Vivo की ब्रांडिंग दी गई है।
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X200 में आपको एक बड़ा 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं X200 FE में 6.31-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो छोटे स्क्रीन साइज के बावजूद समान 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। LTPO पैनल बैटरी की खपत को भी बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo X200 को पॉवर देता है MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर, जो Immortalis-G925 GPU के साथ आता है। यह कॉन्फिगरेशन हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है।
दूसरी ओर X200 FE में Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया जाएगा, जो थोड़ा लोअर ग्रेड है लेकिन अब भी पावरफुल परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। इसमें आपको Immortalis-G720 GPU मिलेगा।
कैमरा सेटअप
Vivo X200 में रियर साइड पर ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार साबित हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा है।
X200 FE में रियर पर 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों को यह कॉम्बिनेशन अधिक पसंद आ सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Vivo X200 FE थोड़ा आगे है। जहां Vivo X200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है, वहीं X200 FE में 6500mAh की बड़ी बैटरी होगी। हालांकि दोनों ही फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
भारत में कीमत
Vivo X200 5G का 12GB + 256GB वेरिएंट फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 65,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी रियल कीमत 74,999 रुपये है। वहीं X200 FE की कीमत की बात करें तो, यह 50,000 रुपये से 55,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत की पुष्टि नहीं की है।
Vivo X200 और X200 FE दोनों ही दमदार स्मार्टफोन हैं। अगर आप प्रीमियम डिज़ाइन, बेहतर प्रोसेसर और कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं तो X200 आपके लिए बेस्ट रहेगा। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी, अच्छी परफॉर्मेंस और बजट-फ्रेंडली कीमत है, तो X200 FE बेहतर विकल्प हो सकता है। डिवाइस के लॉन्च से पहले यह कंपेरिजम आपको सही फैसला लेने में जरूर मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








