Home
Mobile

Vivo X200 vs Vivo X200 Pro: डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक का कम्पलीट कम्पेरिजन, देखें फुल डिटेल्स

Vivo X200 vs Vivo X200 Pro: वीवो कंपनी ने अपने Vivo X200 और Vivo X200 Pro दोनों ही मॉडल को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। दोनों ही मॉडल्स में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।

कंपनी ने दोनों मॉडल्स को लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। अगर आप इस सीरीज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए इन दोनों मॉडल्स की गहराई से तुलना करते हैं। ताकि आप अपने लिए बेहतर का चुनाव कर सकें।

Vivo X200 vs Vivo X200 Pro: जानें फीचर्स और कीमत में अंतर

Vivo X200 और Vivo X200 Pro में अंतर

डिस्प्ले

Vivo X200 स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज डायनामिक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। आपको इस फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। जबकि, Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। प्रो मॉडल की स्क्रीन भी स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है।

चिपसेट

Vivo X200 और X200 Pro दोनों ही मॉडल में नया मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेसर पर बनाया गया है। बता दें कि Vivo X100 और Vivo X Pro में मौजूद डाइमेंशन 9300 SoC की तुलना में अपग्रेड है। दोनों ही मॉडल एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस 15 पर रन करते हैं।

कैमरा

ये फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का सोनी कैमरा, 50MP का सेकंडरी कैमरा और 50MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। जबकि X200 Pro मॉडल में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP OIS Sony LYT-818 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और V3+ इमेजिंग प्रोसेसर के साथ 200MP का Zeiss APO टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। यानी की जो लोग अच्छा कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए ये मॉडल बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

सेल्फी कैमरा

बात करें दोनों मॉडल की सेल्फी की तो Vivo X200 और X200 Pro दोनों मॉडल में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी

इन दोनों मॉडल की बैटरी में पेपर पर थोड़ा अंतर नजर आता है। X200 फोन को 5800mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ उतारा गया है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 90 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। जबकि, X200 Pro में 6,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी को भी चार्ज होने के लिए 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 30 वॉट का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

IP रेटिंग

बात करें फोन की IP रेटिंग के बारे में तो IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है, जो कि दोनों मॉडल को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करेंगे।

कीमत

Vivo X200 के 12GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है, जबकि X200 Pro के 16GB रैम और 512GB मॉडल की कीमत 94,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are planning to buy Vivo X200 and Vivo X200 Pro, let's compare these two models in depth.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X