Home
Mobile

Vivo X200 सीरीज का असली मुकाबला; X200, X200 FE और X200T में कौन है सबसे दमदार?

Vivo ने X200T के लॉन्च के साथ अपनी X200 सीरीज़ को पूरी तरह से नया आयाम दे दिया है। अब इस लाइनअप में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं - Vivo X200, Vivo X200 FE और नया Vivo X200T। ये तीनों फोन प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी, कैमरा और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में इनमें साफ फर्क नजर आता है।

अगर आप कन्फ्यूज हैं कि कौन सा मॉडल आपके लिए बेहतर रहेगा, तो यह तुलना आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी।

Vivo X200, X200 FE और X200T में कौन है आपके लिए बेस्ट?

डिजाइन और साइज

तीनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन फिलॉसफी में ही बड़ा फर्क नजर आता है। Vivo X200 एक क्लासिक फ्लैगशिप साइज फोन है, जिसकी बॉडी मजबूत है और वजन करीब 197 ग्राम है। इसमें ग्लास फाइबर बैक और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है।

वहीं, Vivo X200 FE उन यूज़र्स के लिए है जो छोटा और हल्का फोन पसंद करते हैं। इसका साइज छोटा है और वजन सिर्फ 186 ग्राम है, जिससे यह लाइनअप का सबसे एर्गोनॉमिक फोन बन जाता है।

नया Vivo X200T साइज में X200 के ज्यादा करीब है और वही प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और IP68/IP69 प्रोटेक्शन ऑफर करता है।

मतलब साफ है, अगर आपको कॉम्पैक्ट फोन चाहिए तो X200 FE, और बड़े डिस्प्ले वाले फोन पसंद हैं तो X200 या X200T सही ऑप्शन है।

डिस्प्ले

तीनों स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्मूदनेस में कोई कमी नहीं रहती। फर्क आता है साइज और ब्राइटनेस में।

X200 और X200T: 6.67-इंच का बड़ा डिस्प्ले, गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेहतर

X200 FE: 6.31-इंच LTPO AMOLED, ज्यादा पावर एफिशिएंट और कॉम्पैक्ट

ब्राइटनेस की बात करें तो:

X200: 4500 निट्स

X200 FE और X200T: 5000 निट्स

बड़े डिस्प्ले का अनुभव चाहते हैं तो X200/X200T बेहतर, लेकिन पॉकेट-फ्रेंडली फोन चाहिए तो FE को चुनें।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में तीनों फोन अलग-अलग लेवल पर खड़े हैं।

  • Vivo X200: MediaTek Dimensity 9400
  • Vivo X200T: Dimensity 9400 Plus (नया और ज्यादा पावरफुल)
  • Vivo X200 FE: Dimensity 9300 Plus (थोड़ा कम पावरफुल)

स्टोरेज टेक्नोलॉजी भी अलग है:

  • X200: UFS 4.0
  • X200 FE: UFS 3.1
  • X200T: UFS 4.1

हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस के लिए X200T सबसे मजबूत विकल्प बनता है।

फीचरVivo X200Vivo X200 FEVivo X200T
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9400MediaTek Dimensity 9300 PlusMediaTek Dimensity 9400 Plus
RAM और स्टोरेज12GB/16GB + 256GB/512GB12GB/16GB + 256GB/512GB12GB + 256GB/512GB
डिस्प्ले साइज6.67-इंच AMOLED6.31-इंच LTPO AMOLED6.67-इंच AMOLED
पीक ब्राइटनेस4500 निट्स तक5000 निट्स तक5000 निट्स तक
रियर कैमरा50MP + 50MP + 50MP50MP + 8MP + 50MP50MP + 50MP + 50MP
फ्रंट कैमरा32MP50MP32MP
बैटरी5800mAh6500mAh6200mAh
चार्जिंग90W वायर्ड90W वायर्ड90W वायर्ड + 40W वायरलेस
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15Android 15Android 16
OS अपडेट4 साल4 साल5 साल
सिक्योरिटी अपडेट5 साल5 साल7 साल
वॉटर रेसिस्टेंसIP68, IP69IP68, IP69IP68, IP69
कीमत (भारत में)₹64,999 (16GB/512GB, Flipkart डील)₹52,880 (12GB/256GB), ₹59,599 (16GB/512GB)₹59,999 (12GB/256GB), ₹69,999 (12GB/512GB)

कैमरा

तीनों स्मार्टफोन्स ZEISS कैमरा ट्यूनिंग के साथ आते हैं, लेकिन कैमरा कॉन्फ़िगरेशन में फर्क है।

  • X200 और X200T: तीनों 50MP कैमरा (वाइड, अल्ट्रावाइड, टेलीफोटो)
  • X200 FE: 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रावाइड

फ्रंट कैमरा

  • X200 और X200T: 32MP
  • X200 FE: 50MP (सेल्फी लवर्स के लिए बेस्ट)

अगर आपको हर एंगल से प्रो-लेवल फोटोग्राफी चाहिए तो X200T/X200 बेहतर, लेकिन सेल्फी प्रायोरिटी है तो X200 FE शानदार रहेगा।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo ने तीनों फोन को अलग पहचान दी है।

  • X200: 5800mAh
  • X200T: 6200mAh
  • X200 FE: 6500mAh (सबसे बड़ी)

चार्जिंग

  • तीनों में 90W फास्ट चार्जिंग
  • सिर्फ X200T में 40W वायरलेस चार्जिंग

अगर बैटरी बैकअप आपकी प्राथमिकता है, तो X200 FE बेस्ट; लेकिन वायरलेस चार्जिंग चाहिए तो X200T बेस्ट है।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट

X200 और X200 FE:

  • 4 साल OS अपडेट
  • 5 साल सिक्योरिटी अपडेट

X200T:

  • 5 साल OS अपडेट
  • 7 साल सिक्योरिटी अपडेट

लॉन्ग टर्म यूज़ के लिए X200T सबसे भरोसेमंद विकल्प बनता है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

  • X200T: ₹59,999 (256GB), ₹69,999 (512GB)
  • X200: ₹64,999 (16GB/512GB)
  • X200 FE: ₹52,880 (256GB), ₹59,599 (512GB)

X200T की कीमत FE से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन फीचर्स और अपडेट सपोर्ट इसे ज्यादा वैल्यू देते हैं।

Verdict: कौन सा फोन किसके लिए?

Vivo X200T - सबसे बेस्ट ऑल-राउंडर

  • नया हार्डवेयर, वायरलेस चार्जिंग और सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे डिफॉल्ट चॉइस बनाता है।

Vivo X200 FE - कॉम्पैक्ट फोन लवर्स के लिए

  • छोटा फोन, बड़ी बैटरी और शानदार फ्रंट कैमरा चाहिए तो यही सही ऑप्शन है।

Vivo X200 - अब लेना मुश्किल जस्टिफाई

  • X200T के आने के बाद X200 थोड़ा आउटडेटेड लगने लगा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X200 vs X200 FE vs X200T: Which One Truly Deserves Your Money in 2026?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X