Vivo X300 Series: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा धांसू फ्लैगशिप, देखें पहली झलक
चीनी टेक कंपनी Vivo अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Vivo X300 सीरीज़ को लेकर लगातार चर्चा में है। कंपनी ने अब आखिरकार इसका डिजाइन और कुछ अहम जानकारी साझा कर दी है। Vivo के प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट हुआंग ताओ ने वीबो पर फोन की ऑफिशियल तस्वीरें जारी की हैं, जिससे फैंस को पहली बार इस सीरीज की झलक मिली।
डिजाइन भले ही Vivo के सिग्नेचर स्टाइल को आगे बढ़ाता है, लेकिन इसमें कई नए और प्रीमियम अपग्रेड भी जोड़े गए हैं। आइए इस सीरीज से जुड़ी पूरी डिटेल जानते हैं।

Vivo X300 Pro और X300 का डिजाइन
नए फ्लैगशिप फोन में राउंड कैमरा मॉड्यूल वही है जो X200 सीरीज में देखा गया था, लेकिन इस बार इसे और ज्यादा पॉलिश्ड और प्रीमियम लुक दिया गया है। फोन का रियर पैनल कोल्ड-स्कल्प्टेड ग्लास से बना है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के आसपास स्मूथ ट्रांज़िशन और सिर्फ 1.28mm ऊँचाई का फर्क है, जिससे यह हाथ में और ज्यादा एलीगेंट लगता है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो X300 सीरीज़ ब्लैक, ईज़ी ब्लू, वाइल्डरनेस ब्राउन और पिंक शेड्स में लॉन्च होगी।
कैमरा अपग्रेड्स: डुअल 200MP लेंस
Vivo X300 और X300 Pro दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने चौथी पीढ़ी का Zeiss Imaging सिस्टम जोड़ा है।
Vivo X300: इसमें 23mm Zeiss का 200MP मेन सेंसर दिया जा सकता है।
Vivo X300 Pro: इसमें 85mm Zeiss 200MP APO टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है, जिसे अपने कैटेगरी का सबसे एडवांस्ड माना जा रहा है।
इसके अलावा, कैमरा में Zeiss T कोटिंग, डीप एब्जॉर्प्शन ग्लास और CIPA-लेवल स्टेबलाइजेशन* जैसी खूबियां होंगी, जिससे फोटोग्राफी प्रोफेशनल कैमरा जैसी क्वालिटी दे सकती है।
Vivo X300 Pro और X300 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक्ड)
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Vivo X300 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलेगा, जिसमें नया ARM X930 कोर 3.23GHz क्लॉक स्पीड पर काम करेगा और साथ होगा Immortalis-Drage GPU।
सॉफ्टवेयर: OriginOS 6 (Android 16 पर आधारित)
डिस्प्ले (Pro): BOE Q10 Plus पैनल, 1 निट अल्ट्रा-लो ब्राइटनेस सपोर्ट
डिस्प्ले (X300): 6.31-इंच LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट
स्टोरेज और RAM: 16GB RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज
बैटरी: X300 Pro में 7000mAh, जबकि पिछले मॉडल से 1000mAh ज्यादा। स्टैंडर्ड X300 में 6000mAh बैटरी हो सकती है।
भारत में कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300 सीरीज़ को चीन में 13 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसका डेब्यू नवंबर 2025 तक हो सकता है।
Vivo X300 Pro: कीमत लगभग ₹99,999 से शुरू हो सकती है।
Vivo X300: बेस वेरिएंट की कीमत लगभग ₹69,999 रह सकती है।
Vivo X300 सीरीज़ अब तक की सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन लाइनअप मानी जा रही है। डुअल 200MP Zeiss कैमरा सिस्टम, दमदार MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, और 7000mAh की बड़ी बैटरी इसे बाजार में और भी खास बना रही है। भारत में इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह सीरीज़ फोटोग्राफी और पावर यूज़र्स दोनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।


Click it and Unblock the Notifications
