Home
Mobile

Vivo X300 सीरीज कब होगी लॉन्च? दमदार फीचर्स बदल सकते हैं फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट की तस्वीर

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड्स अक्टूबर में अपने-अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। Oppo, Realme, OnePlus, iQOO, Redmi और Nubia जैसी कंपनियां पहले ही अक्टूबर लॉन्च के लिए तैयार मानी जा रही हैं। लेकिन सबसे बड़ी हलचल तब मची जब खबर आई कि Vivo सितंबर के आखिर में अपनी नई Vivo X300 सीरीज का ऐलान कर सकता है।

हालांकि अब एक ताजा लीक में जाने-माने टिप्स्टर Smart Pikachu के हवाले से सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि Vivo X300 सीरीज भी अक्टूबर में ही लॉन्च होगी।

Vivo X300 सीरीज बदल सकती हैं फ्लैगशिप मार्केट की तस्वीर

लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर के अनुसार, Vivo X300 सीरीज अक्टूबर में पेश की जाएगी। चीन में 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक नेशनल डे और 6 अक्टूबर को मिड-ऑटम फेस्टिवल होने की वजह से यह लॉन्च 8 अक्टूबर के बाद होने की उम्मीद है। यानी त्योहारों की छुट्टियों के बाद कंपनी अपने सबसे बड़े फ्लैगशिप का ऐलान कर सकती है।

Vivo X300 सीरीज में क्या होगा खास?

पिछली बार कंपनी ने X200 सीरीज़ को तीन वेरिएंट्स- X200, X200 Pro Mini और X200 Pro में पेश किया था। लेकिन इस बार Vivo अपनी सीरीज़ को दो ही मॉडल्स तक सीमित रखने वाली है, जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल है।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300 एक कॉम्पैक्ट फोन होगा, जिसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह आकार इसे X200 Pro Mini की तरह ही छोटा और हैंडी बना देगा।

दमदार Dimensity 9500 चिपसेट

Vivo X300 सीरीज को लेटेस्ट Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। यह चिपसेट एआई और पावर एफिशिएंसी में खासा बेहतर माना जा रहा है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग को स्मूद बनाएगा।

कैमरा में होगा क्रांतिकारी बदलाव

Vivo हमेशा से कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता है। इस बार कंपनी ने न्यू जनरेशन Zeiss कोटिंग का इस्तेमाल करने की तैयारी की है। इससे कैमरा की ऑप्टिकल परफॉर्मेंस और ज्यादा बेहतर होगी, चाहे वो लो-लाइट फोटोग्राफी हो या कलर एक्यूरेसी। यह अपग्रेड Vivo X300 सीरीज को फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बना सकता है।

सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, नए ईयरबड्स भी

Vivo केवल X300 सीरीज पर ही नहीं रुकने वाला। कंपनी इस लॉन्च के साथ नए ईयरबड्स भी पेश करेगी। इससे साफ है कि Vivo सिर्फ स्मार्टफोन से आगे बढ़कर अपने IoT और वियरेबल डिवाइस सेगमेंट को भी मजबूत करना चाहता है।

खास बात यह है कि कंपनी का रोडमैप 2026 तक के लिए भी तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo 2026 में कई फ्लैगशिप-लेवल वियरेबल्स और IoT प्रोडक्ट्स पेश करेगा। वहीं, Vivo X300 Ultra को लेकर अनुमान है कि इसे 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo Y500 लॉन्च पर भी नजर

जहां एक तरफ Vivo X300 सीरीज़ की चर्चा जोरों पर है, वहीं कंपनी 1 सितंबर को चीन में अपना नया Vivo Y500 भी लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Dimensity 7300 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 8,200mAh बैटरी (90W चार्जिंग सपोर्ट) और 50MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Vivo X300 सीरीज का अक्टूबर लॉन्च टेक इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम होने वाला है। कॉम्पैक्ट डिजाइन, दमदार Dimensity 9500 चिपसेट और Zeiss कोटिंग वाले कैमरे इस फोन को खास बनाएंगे। साथ ही नए ईयरबड्स और भविष्य के IoT डिवाइसेज की झलक यह दिखाती है कि Vivo सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि टेक इकोसिस्टम में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X300 Series Tipped for October Launch with Dimensity 9500 & Zeiss Camera Coating
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X