Home
Mobile

Vivo X300 vs X300 Pro: 200MP कैमरा, Zeiss लेंस और Dimensity 9500 चिप के साथ कौन है असली फ्लैगशिप किंग?

vivo ने आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 और X300 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने 'Pro Mini' मॉडल को हटा दिया है और X300 को ही ज़्यादा पावरफुल बनाया है। दोनों ही फोन्स न सिर्फ कैमरा के लिहाज़ से, बल्कि परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी में भी कई बड़े अपग्रेड लेकर आए हैं।

आइए जानते हैं कि Vivo X300 और X300 Pro में क्या फर्क है और कौन सा मॉडल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

Vivo X300 vs X300 Pro: कौन है असली फ्लैगशिप किंग?

डिजाइन और डिस्प्ले में फर्क

Vivo X300 में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.05mm के अल्ट्रा-नैरो बेज़ल्स के साथ आता है। वहीं, X300 Pro में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट है। दोनों ही फोन्स BOE Q10+ पैनल तकनीक के साथ आते हैं, जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करते हैं।

डिस्प्ले के मामले में X300 Pro थोड़ा आगे है - खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और मल्टीमीडिया यूज़र्स के लिए, क्योंकि इसका स्क्रीन साइज और विज़ुअल एक्सपीरियंस ज्यादा इमर्सिव है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

दोनों ही डिवाइस MediaTek Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट पर चलते हैं, जो अब तक के सबसे तेज़ Android प्रोसेसर में से एक है। AnTuTu पर इसका स्कोर 40 लाख से ऊपर है। इनमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों में Android 16 पर आधारित Origin OS 6.0 दिया गया है। यानी, यह भविष्य में AI आधारित फीचर्स और बेहतर सिस्टम एफिशिएंसी के साथ आएगा।

कैमरा सिस्टम: असली मुकाबला

यह वह सेक्शन है जहां Vivo हमेशा सबसे ज्यादा ध्यान देता है। Vivo X300 में 200MP का Samsung HPB मेन सेंसर है, साथ में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP Sony LYT602 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है।

वहीं Vivo X300 Pro ने एक कदम आगे बढ़कर 50MP Sony LYT828 सेंसर दिया है जो बड़ा (1/1.28") है। इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP HPB पेरिस्कोप लेंस (3.7x ऑप्टिकल ज़ूम) शामिल है।

दोनों ही फोन्स Zeiss T* कोटिंग, APO सर्टिफिकेशन और Vivo के खुद के V3+ इमेजिंग चिप के साथ आते हैं। X300 Pro में एक अतिरिक्त VS1 चिप भी जोड़ा गया है, जिससे नाइट फोटोग्राफी और कलर कंट्रोल और भी बेहतर हो जाता है।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो X300 Pro आपका बेहतर साथी साबित होगा, खासतौर पर इसके Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर और डुअल इमेजिंग चिप के कारण ये फेमस है।

फीचर Vivo X300 Vivo X300 Pro
डिस्प्ले 6.31 इंच LTPO OLED (1.5K), 1.05mm अल्ट्रा-नैरो बेज़ल, HDR10+, 120Hz 6.78 इंच LTPO OLED (1.5K), 1.1mm बेज़ल, HDR10+, 120Hz
ब्राइटनेस 4500 निट्स पीक 4500 निट्स पीक
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500 (3nm) MediaTek Dimensity 9500 (3nm)
GPU Arm Mali-G1 Ultra MC12 Arm Mali-G1 Ultra MC12
RAM / Storage 12GB / 16GB LPDDR5X, 256GB - 1TB UFS 4.1 12GB / 16GB LPDDR5X (Ultra Pro), 256GB - 1TB UFS 4.1
ऑपरेटिंग सिस्टम Origin OS 6.0 (Android 16) Origin OS 6.0 (Android 16)
रियर कैमरा सेटअप 200MP Samsung HPB (OIS) + 50MP Ultra-wide + 50MP Sony LYT602 Periscope Telephoto (3x Zoom) 50MP Sony LYT828 (OIS) + 50MP Ultra-wide + 200MP Samsung HPB Periscope Telephoto (3.7x Zoom)
फ्रंट कैमरा 50MP 50MP
इमेजिंग चिप V3+ चिप V3+ + VS1 डुअल इमेजिंग चिप्स
Zeiss फीचर्स Zeiss T* Coating, Zeiss Optics, APO Certification, Zeiss 2.35x Teleconverter Zeiss T* Coating, Zeiss Optics, APO Certification, Zeiss 2.35x Teleconverter
बैटरी 6040mAh 6510mAh
चार्जिंग 90W वायर्ड + 40W वायरलेस + रिवर्स वायरलेस चार्जिंग 90W वायर्ड + 40W वायरलेस + रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक
ऑडियो स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Fi ऑडियो स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Fi ऑडियो
कनेक्टिविटी 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS (NavIC सपोर्ट) 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS (NavIC सपोर्ट)
बॉडी रेटिंग IP68 + IP69 IP68 + IP69
वज़न 190 ग्राम 226 ग्राम
कीमत (चीन) ₹54,800 से शुरू ₹66,000 से शुरू (Satellite Edition ₹1,03,000 तक)
उपलब्धता 17 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 से

बैटरी और चार्जिंग

Vivo X300 में 6040mAh की बैटरी है, जबकि X300 Pro में थोड़ा बड़ा 6510mAh बैटरी पैक मिलता है। दोनों ही फोन्स में 90W फास्ट चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इससे साफ है कि बैटरी बैकअप के मामले में X300 Pro थोड़ा आगे है, लेकिन चार्जिंग स्पीड दोनों की समान है।

बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स

दोनों ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी पानी और डस्ट से पूरी सुरक्षा। इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, Hi-Fi ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर्स और इंफ्रारेड सेंसर जैसे फीचर्स भी दोनों में समान हैं।

X300 का वजन 190 ग्राम है, जबकि 226 ग्राम के साथ X300 Pro थोड़ा भारी है । इसका कारण बड़ी बैटरी और उन्नत कैमरा सिस्टम है ।

कीमत और वेरिएंट

चीन में इनकी शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं।

  • Vivo X300: 4,399 युआन (लगभग ₹54,800 से शुरू)
  • Vivo X300 Pro: 5,299 युआन (लगभग ₹66,000 से शुरू)

Pro मॉडल का Satellite Edition और Photography Kit Edition 8,299 युआन (लगभग ₹1,03,000) तक जाता है।

किसे खरीदना सही ऑप्शन

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कॉम्पैक्ट, हल्का और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस दे, तो Vivo X300 आपके लिए परफेक्ट है।

वहीं अगर आप प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, बेहतर बैटरी लाइफ और टॉप-एंड फीचर्स की तलाश में हैं, तो Vivo X300 Pro आपके पैसे का पूरा मूल्य वसूल कर देगा।

Vivo ने इस लॉन्च के साथ साफ कर दिया है कि वह सिर्फ फोटोग्राफी नहीं, बल्कि डिज़ाइन और परफॉर्मेंस के ट्राइएंगल में भी नया स्टैंडर्ड सेट करने की तैयारी में है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X300 vs X300 Pro: Zeiss Cameras, Dimensity 9500 Power Which Flagship Wins in 2025?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X