Vivo X50 Series: 5G स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में चीनी ऐप्स को तो बंद कर दिया गया है लेकिन चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बंद नहीं किया गया है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी भारत में आज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस चीनी कंपनी का नाम Vivo है और लॉन्च होने वाले चीनी स्मार्टफोन का नाम Vivo X50 और Vivo X50 Pro है। इन दो फोन के साथ वीवो कंपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है।
12 बजे से होगी लॉन्चिंग
आज दोपहर 12 बजे से इस फोन को एक ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्चिंग इवेंट को यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। हम इन फोन्स की लॉन्चिंग का लाइव लिंक यहां पर अटैच कर रहे हैं। आप यहां से सीधा VivoX50 Series की लाइव लॉन्चिंग देख सकते हैं। आपको बता दें कि ये दोनों फोन 5जी सपोर्ट के साथ आते हैं।
Vivo X50 सीरीज की चीनी कीमत
अब आइए आपको वीवो एक्स 50 की कीमत के बारे में बताते हैं। इन फोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है और वहां वीवो एक्स 50 के बेस वेरिएंट यानि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,498 चीनी युआन यानि करीब 37,600 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,898 चीनी युआन यानि करीब 41,900 रुपए है।
Vivo X50 Pro की कीमत
इसके अलावा वीवो एक्स 50 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,298 चीनी युआन यानि करीब 46,200 रुपए और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,698 चीनी युआन करीब 50,000 रुपए है।
इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशंंस
अब इन फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इन फोन में कंपनी ने लगभग एक जैसे ही फीचर्स दिए हैं। उनमें से कुछ मुख्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर भी दिया है। ये दोनों फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड फनटच ओएस 10.5 पर रन करने वाला फोन है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दमदार बैटरी के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








