Vivo X50 सीरीज के 2-3 स्मार्टफोन को कल इंडिया में किया जाएगा लॉन्च
Vivo कंपनी एक नई सीरीज को मार्केट में पेश करने जा रही है। इस सीरीज का नाम Vivo X50 है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को पेश करने वाली है। वीवो कंपनी की ये नई सीरीज और इसके नए स्मार्टफोन्स 16 जुलाई यानि कि कल ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं।
कल लॉन्च होगा Vivo X50 Series
Vivo X50 के तहत यूज़र्स Vivo X50 और Vivo X50 Pro को लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए वीवो इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट भी किया है, जिसमें लिखा है कि, अपनी डेट को ब्लॉक कर लीजिए, #vivox50series 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च। हमारे साथ बने रहें।
वीवो कंपनी ने किया ट्वीट
आपको बता दें कि वीवो कंपनी ने अपने इस ट्वीट में वीवो एक्स 50 सीरीज के अलग-अलग फोन का जिक्र नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी ने इस सीरीज के दो फोन को मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में वीवो एक्स 50 और वीवो एक्स50 प्रो के लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आपको बता दें कि चीन में कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए गए हैं, जिनमें एक एक्सट्रा Vivo X50 Pro Plus है।
Vivo X50 सीरीज की चीनी कीमत
अब आइए आपको वीवो एक्स 50 की कीमत के बारे में बताते हैं। इन फोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है और वहां वीवो एक्स 50 के बेस वेरिएंट यानि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,498 चीनी युआन यानि करीब 37,600 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,898 चीनी युआन यानि करीब 41,900 रुपए है।
Vivo X50 Pro की कीमत
इसके अलावा वीवो एक्स 50 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,298 चीनी युआन यानि करीब 46,200 रुपए और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,698 चीनी युआन करीब 50,000 रुपए है।
इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशंंस
अब इन फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इन फोन में कंपनी ने लगभग एक जैसे ही फीचर्स दिए हैं। उनमें से कुछ मुख्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर भी दिया है।
बैटरी और फ्रंट कैमरा
ये दोनों फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड फनटच ओएस 10.5 पर रन करने वाला फोन है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दमदार बैटरी के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन के फीचर्स को विस्तार से हम आपको कल बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








