Home
Mobile

Vivo का X90 और X90 Pro सीरीज देश में लॉन्च, धांसू कैमरा के साथ मिल रहा 120W का फास्ट चार्जिंग, जानें कीमत

 Vivo का X90 और X90 Pro सीरीज देश में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X90 Series Launch in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने Vivo X90 और Vivo X90 Pro दोनों स्मार्टफोन को आज देश में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फ्लैगशिप मॉडल्स को वीवो ने ZEISS कैमरा के साथ पेश किया है। आपको बता दें कंपनी ने इसे Vivo X80 सीरीज के सक्सेसर के रुप में लॉन्च किया है। आइए आपको आगे इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Vivo X90 और X90 Pro की स्क्रीन

सबसे पहले हम आपको इसके स्क्रीन के बारे में बताते हैं। Vivo X90 में कंपनी अपने यूजर्स को 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। वहीं Vivo X90 Pro की बात करें तो इसमें यूजर्स को Vivo X90 के जैसा ही सेम डिस्प्ले मिल रहा है। इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 300 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट को भी शामिल किया गया है।

Vivo X90 और X90 Pro का कैमरा

इसके बाद इन दोनों फोन्स के कैमरे की बात करें तो Vivo X90 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX866 कैमरा, 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। वहीं Vivo X90 Pro में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का IMX866 सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

 Vivo का X90 और X90 Pro सीरीज देश में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X90 और X90 Pro की बैटरी

Vivo X90 में आपको 4810mAh की बैटरी मिल रही है। इसी के साथ आपको 120 वॉट वायर्ड चार्ज का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं Vivo X90 Pro में आपको 4870 mAh की बैटरी और Vivo X90 की तरह ही 120 वॉट का वायर्ड चार्ज सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा आपको इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर भी मिलेगा।

Vivo X90 और X90 Pro की कीमत

कीमत की करें तो X90 के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट को कंपनी ने 59,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया है, इस सीरीज के 12GB वेरिएंट को आप 63,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं Vivo X90 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया।

 Vivo का X90 और X90 Pro सीरीज देश में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X90 और X90 Pro पर ऑफर्स

Vivo X 90 सीरीज के ये दोनों फोन्स 5 मई से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर मिलने शुरु हो जाएंगे। हालांकि इस फोन की प्री-बुकिंग आज यानि कि 26 अप्रैल से आप कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि, इन दोनों स्मार्टफोन्स पर HDFC, SBI, IDFC और ICICI बैंक के कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched two new smartphones of its X90 series in the country. Which includes Vivo X90 and Vivo X90 Pro. The company has introduced both its latest phones with great design and excellent specifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X