Home
Mobile

Vivo X90 Pro की कीमत में 10 हजार तक की कटौती, जानें नई कीमत और ऑफर डिटेल

Vivo X90 Pro Price Slashed : स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने Vivo X90 Pro प्रीमियम हैंडसेट की कीमत में कटौती की है। जिसके बाद इस फोन को ग्राहक कीमत से लगभग 10 हजार तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आपको बता दें, वीवो नें इसी साल वीवो एक्स90 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसके तहत कंपनी ने Vivo X90 और Vivo X90 Pro को एक साथ पेश किया था। तो आइए आपको Vivo X90 Pro की नई कीमत , ऑफर्स और फीचर्स तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Vivo X90 Pro कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने वीवो एक्स90 प्रो हैंडसेट के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को भारतीय बाजार में 84,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। । जिसे अब 10,000 रुपये तक की कटौती के बाद मात्र 74,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी Vivo X90 Pro को इस प्रभावी कीमत के साथ खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया वेबसाइट और रिटेल आउटलेट से इसे इजली खरीद सकते हैं। इस फोन पर 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। ग्राहक Cashify पर फोन को एक्सचेंज बोनस में लेने पर 8000 रुपये तक की छूट का भी लाभ ले सकता है। कंपनी Vivo V-Shield Protection Pland पर भी 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रही है।

Vivo X90 Pro की कीमत में 10 हजार तक की कटौती, जानें नई कीमत और ऑफर

Vivo X90 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X90 Pro में आपको 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। वहीं डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। इसके डिस्प्ले पर आपको एक पंच-होल कटआउट मिलेगा। वीवो का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 के साथ आएगा। जिसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर शामिल किया है। जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है।

वीवो के इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ग्राहकों को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 50MP पोर्ट्रेट सेंसर मिल रहा है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.75 और OIS सेंसर के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.45 के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4870mAh की बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर सेटअप और IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is offering its customers to buy Vivo X90 Pro with a discount of up to Rs 10,000. Which has been made available at an effective price on Flipkart, Vivo India website and retail outlets.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X