"/> "/>
Home
Mobile

Vivo X90 सीरीज की कीमत ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक , आप भी जाने क्या होगी कीमत

Vivo X90 सीरीज की कीमत ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक, जाने सब कुछ यहां

Vivo X90 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अब इस फोन को ग्लोबल लॉन्च करने की तैयारी की जा रही हैं, लेकिन इस स्मार्टफोन ब्रांड को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने से पहले इसकी कीमत का खुलासा हो कर दिया गया है । जी हां Newzonly.com पर टिपस्टर पारस गुगलानी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज को मलेशियाई मार्केट में लॉन्च किया जाना तय है। साथ ही यह भी शेयर किया गया है कि कंपनी इस बार ग्लोबल मार्केट के लिए वीवो एक्स90 प्रो+ को शामिल नहीं करेगी। बता दें कि वीवो एक्स90 और वीवो एक्स90 प्रो को ही ग्लोबल लॉन्च करेगी। चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Vivo X90 सीरीज की लॉन्च डेट

बता दें कि इस सीरीज को 31 जनवरी, 2023 को मलेशिया में लॉन्च किया जाना है, वहीं पहले के लीक के मुताबिक, 2 फरवरी, 2023 से इसकी सेल शुरू हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि स्मार्टफोन उसी डेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा । हालांकि इस बात को लेकर कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Vivo X90 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

Vivo X90 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन 6.78 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकते हैं। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है । Vivo X90 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 12MP का पोर्ट्रेट सेंसर शामिल होगा। इस बीच, वीवो X90 प्रो में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा होगा। दोनों स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी होगा।

Vivo X90 सीरीज की कीमत ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक, जाने सब कुछ यहां

Vivo X90 कीमत और कलर

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती मॉडल वीवो एक्स90 की कीमत आरएम 3,699 (यानी भारत में इसकी कीमत करीब 69,170 रुपये) हो सकती है, जबकि वीवो एक्स90 प्रो की कीमत आरएम 5,299 (यानी भारत में इसकी कीमत करीब 98,975 रुपये) हो सकती है। वहीं वैनिला मॉडल के दो कलर ऑप्शनों में, ब्रीज ब्लू और एस्टेरॉयड ब्लैक है। इस बीच, वीवो एक्स90 प्रो लेजेंडरी ब्लैक कलर में आएगा। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन मॉडलों के लिए सिंगल स्टोरेज वर्जन 12GB + 256GB में आने की उम्मीद है।

इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट पर बेस्ड होंगा, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर चलेंगे। बाकी जानकारी मिलने पर हम आप के साथ शेयर करेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X90 series has been launched in China. Now preparations are being made to launch this phone globally, but before launching this smartphone brand in the global market, its price has been disclosed. Yes, according to a report by tipster Paras Guglani on Newzonly.com, the series is set to be launched in the Malaysian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X