26 अप्रैल को भारत में Vivo X90 Series होगा लॉन्च, दमदार कैमरे के साथ मिलेंगे ये फीचर, जानें कीमत

अगर आप भी Vivo X90 Series स्मार्टफोन को लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपना नया फोन Vivo X90 सीरीज को जल्द ही देश में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि इस स्मार्टफोन को कंपनी पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च कर चुकी है। जिसमें कंपनी द्वारा तीन मॉडल Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ को शामिल किया गया था।
ये है कीमत
चीन में वीवो X90 8GB रैम मॉडल की कीमत लगभग 42,300 रुपये तय की गई है, वहीं बेस X90 प्रो मॉडल के कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन लगभग 57,200 रुपये में बिक रहा है। इसी के देखते हुए देश में वीवो X90 की कीमत 45,000 रुपये और X90 प्रो की कीमत 60,000 रुपये तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल को ब्रीज ब्लू और एस्टेरॉयड ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए 26 अप्रैल को देश में Vivo X90 Series स्मार्टफोन को लॉन्च करने का खुलासा किया है।
ये है स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस नए स्मार्टफोन X90 और X90 Pro में आपको डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर एक जैसे ही मिलेंगे। इन दोनों फोन में फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED Display दिया गया है। इन स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 एसओसी चिपसेट भी मिलेगा।
ये होंगे फीचर्स
कंपनी X90 में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 12MP का पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस दे रही है। इसी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4810mAh की बैटरी भी मिल रहा है। वहीं अगर X90 प्रो की बात करते हैं तो इसमें आपको बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। इसी के साथ इसमें आपको 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,870mAh की बैटरी भी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








