Vivo X90 Series आज देश में हो रहा लॉन्च, दमदार कैमरे के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Vivo X90 Series: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo आज देश में अपने X90 Series के दो धांसू स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें, इससे पहले कंपनी चीन में इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। जिसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus शामिल है। फिलहाल भारत में वीवो अभी इस सीरीज के दो फोन Vivo X90 और Vivo X90 Pro को ही लॉन्च कर रहा है। आईए आपको इन दोनों स्मार्टफोन में मिल रहे स्पेक्स के बारे में आगे बताते हैं।
Vivo X90 Series के स्पेक्स
Vivo X90 और Vivo X90 Pro में आपको 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट पर भी काम कर सकते हैं। वहीं कैमरे की बात करें तो आपको Vivo X90 में कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप दे रही है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX866 मेन सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल किया गया है।
वहीं Vivo X90 Pro की बात करें तो इसमें कंपनी अपने यूजर्स को तीन कैमरा दे रही है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अब बात करते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बैटरी की, Vivo X90 में आपको 4810 mAh की बैटरी और Vivo X90 Pro में 4870 mAh की बैटरी कंपनी 120 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ दे रही है। इसके अलावा आपको 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिल रहा है।
Vivo X90 Series की कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें तो Vivo X90 के 8 GB रैम और 128 GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12 GB रैम और 256 वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये तक रखी जा सकती है। इसके साथ ही Vivo X90 Pro की कीमत की बात करें तो यह आपको 12 GB रैम और 256 GB वेरिएंट के साथ 84,000 रुपये में मिल सकता है। हालांकि अभी तक इन स्मार्टफोन्स की कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








