Vivo X90S 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Vivo X90S Launched: Vivo ने अपने X90 सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo X90S को चीन में लॉन्च किया है। यह लेटेस्ट फोन X90 सीरीज में Vivo का चौथा हैंडसेट है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल चीन में Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। कंपनी ने Vivo X90S में फुल एचडी + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। आइए आगे इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo X90S की कीमत
Vivo X90S चार कलर ऑप्शन सियान, ब्लैक, रेड और व्हाइट में पेश किया गया है। 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले Vivo X90S बेस मॉडल की कीमत CNY 3,999 यानि कि, लगभग 45,353 रुपये है, वहीं 12GB रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 यानि कि, लगभग 48,755 रुपये और CNY 4,699 है यानि कि, लगभग 53,300 रुपये है। इस फोन की चीन में 30 जून से प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

Vivo X90S के स्पेसिफिकेशन
Vivo X90S के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसमें फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए हुड के नीचे एक ऑक्टा-कोर 3.35GHz डाइमेंशन 9200+ प्रोसेसर है, जो 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जुड़ा हुआ है। सॉफ्टवेयर के लिए, X90S बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 को ओरिजिन ओएस 3.0 स्किन के साथ बूट करता है।
फोटोग्राफी के लिए X90S में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। 50MP Sony IMX663 सेंसर में f/1.75 अपर्चर और OIS सपोर्ट है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 4,810mAh की बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको बता दें, इसमें 5G सपोर्ट, वाई-फाई 7, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








