Home
Mobile

Vivo X90S 26 जून को हो सकता है लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo X90S: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X90S को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। हाल ही में इस अपकमिंग फोन के X90S के लाइव शॉट सामने आए हैं। कंपनी अपने इस हैंडसेट में भी एक्स-सीरीज मॉडल के जैसे ही इसमें भी फोटोग्राफी के लिए बेस्ट कैमरा दे सकती है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट स्ट्रेटजी के जीएम Jia Jingdong ने इस अपकमिंग हैंडसेट X90S के लाइव कैमरा शॉट चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर किए हैं। तो आईए हम आपको इस फोन के फीचर्स से लेकर इसके लॉन्च होने तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।

Vivo X90S की लॉन्चिंग

Vivo X90S की लॉन्चिंग की बात की जाए तो कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को इसी महीने 26 तारीख को कंपनी चीन में पेश कर सकती है।

पहले से औऱ भी शानदार होगा फोटोग्राफी एक्सपिरियंस

आपको बता दें, वीवो के इस अपकमिंग फोन X90S में 'वीवो टेक्सचर कलर" नाम का एक नया एडिशन जोड़ा गया है। जो कि क्लासिक फिल्म कैमरा युग पर बेस्ड है। जो वीवो यूजर्स को रिच कलर्स के साथ फोटो को एक अलग मास्टरपीस बनाने के साथ ज्यादा रियल डेली सीन कैप्चर करने की कैपेसिटी देगा। नए कलर एक्सप्रेशन के रिजल्ट दिखाने के लिए कंपनी के जीएम Jingdong ने Vivo X90S के कैमरे सैंपल्स भी शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कंफर्म किया है कि Vivo X90S "Qingyang" नाम के एक नए कलर में पेश किया जाएगा। Jia Jingdong की मानें तो पुराने X-सीरीज के स्मार्टफोन्स में दो मेन कलर एक्सप्रेशंस Vivo के विविड कलर और Zeiss के नेचुरल कलर्स की पेश की थी। वीवो के ब्राइट कलर का विजन उस खुबसूरती को कैप्चर करना था जो आंखों से नजर आती है, जबकि Zeiss ने फोटोग्राफी में हाई डेफिनेशन और शार्पनेस के साथ फोकस किया था।

Vivo X90S 26 जून को हो सकता है लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo X90S के संभावित स्पेसिफिकेशंस

कंपनी Vivo X90S को Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में यूजर्स को 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ 1260 x 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,810mAh की बैटरी दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर काम करेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता।यह फोन वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस Vivo X90 जैसे ही हो सकते हैं, जिसे कंपनी ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company can launch Vivo X90S on June 26. Recently live shots of X90S of this upcoming phone have been revealed. The company's Vice President and GM of Product Strategy Jia Jingdong has shared the live camera shot of this upcoming handset X90S on the Chinese microblogging site Weibo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X