Home
Mobile

Vivo ने चोरी छुपे नया बजट फोन किया लॉन्च, जानें कीमत, मॉडल और स्पेसिफिकेशंस

Vivo ने अपने ग्राहकों के लिए अपना एक और बजट फोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Vivo Y03 नाम से जाना जाएगा। यह वीवो का लेटेस्ट फोन डुअल रियर कैमरा, मीडियाटेक चिपसेट, बड़ी डिस्प्ले और कई अन्य अन्य फीचर्स से लैस है। तो चलिए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते है।

Vivo Y03 कीमत: फिलहाल इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में उपलब्ध कराया गया है। इसके 4GB रैम+ 64GB शुरुआती वेरिएंट की कीमत IDR 1,299,000 (करीब 7,000 रुपये) है। वहीं, इससे 4GB रैम+ 128GB वेरिएंट को IDR 1,499,000 (करीब 8,000 रुपये) में आएगा है।

Vivo ने  चोरी छुपे नया बजट फोन किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

फोन को दो कलर ऑप्शन ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन सभी देशों में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Vivo Y03 स्पेसिफिकेशन: इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन मिलता है।

Vivo ने  चोरी छुपे नया बजट फोन किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y03 में MediaTek Helio G85 4G चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज फीचर से लैस है, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन की रैम को भी 4GB वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y03 स्मार्टफोन फनटच ओएस 14 (एंड्रॉइड 14) ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। जिसमें कैमरा सेटअप की बात करें तो इस बजट स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। जो 13MP का मेन कैमरा के साथ आ रहा है। इसके साथ एक QVGA कैमरा और LED फ्लैश बैक में मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए वीवो के इस बजट फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Vivo ने  चोरी छुपे नया बजट फोन किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y03 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी गई है। जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4G VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस समेत कई सपोर्ट के साथ आता है। वीवो का यह शानदार स्मार्टफोन IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo y03 officially launched check price specs and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X