Vivo लाया किफायती स्मार्टफोन, 5500mAh बैटरी और एंड्रॉइड 14 के साथ हुई एंट्री
Vivo एक किफायती स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी के अपकमिंग फोन का नाम Vivo Y04 4G हो सकता है। इसे हाल ही में CQC प्लेटफॉर्म के साथ-साथ FCC, TDRA, EEC जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया गया है। हालांकि यहां ज्यादा डिटेल नहीं मिली है।
लेकिन, अब फोन को वीवो इजिप्ट की वेबसाइट पर डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। इसे आने वाले दिनों में इसे दूसरे मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो Y04 4G का डिजाइन
वीवो इजिप्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, वीवो Y04 4G दो कलर्स ऑप्शन में एंट्री लेगा, जो कि डार्क ग्रीन और गोल्डन टाइटेनियम हैं। फोन में सामने की तरफ वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है, साथ ही स्क्रीन के नीचे एक मोटी चिन भी दिखाई देती है और इसके किनारे फ्लैट हैं।
फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं, जिसमें पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है। लेफ्ट साइड में सिम ट्रे दी गई है। पीछे की तरफ एक सर्कूलर मॉड्यूल है, जिसमें डुअल कैमरा सेंसर और फ्लैश लाइट मौजूद है।
वहीं, नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट, स्पीकर वेंट और 3.5mm ऑडियो जैक है, जबकि ऊपर की तरफ एक और स्पीकर वेंट दिखाई देता है।
स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- वीवो Y04 4G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 570 HBM (हाई ब्राइटनेस मोड) और 260 DPI की सुविधा है।
प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7225 प्रोसेसर है। बता दें, वीवो Y03 के ग्लोबल मॉडल में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर था।
स्टोरेज- इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 64GB/128GB eMMC 5.1 स्टोरेज होगी।
ओएस- यह एंड्रॉइड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 कस्टम स्किन के साथ आएगा।
कैमरा- फोन में 13MP का प्राइमरी लेंस और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर होगा। सेल्फी के लिए सामने की तरफ 5MP का लेंस दिया गया है।
अन्य फीचर्स- इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस SGS सर्टिफिकेशन, 200% अल्ट्रा हाई वॉल्यूम और IP64 की रेटिंग होगी।
कनेक्टिविटी- इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और GPS मिलेगा। इसमें 5,500mAh की बैटरी होगी जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह वीवो Y03 की 5,000mAh बैटरी से बड़ी है।
फिलहाल, वीवो Y04 4G की अवेलेबिलिटी और प्राइस की डिटेल सामने नहीं आई है। साथ ही भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर भी कोई डिटेल नहीं है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में इसे लेकर ज्यादा डिटेल मिले।


Click it and Unblock the Notifications








