Vivo Y100 5G जल्द ही एक नए वेरिएंट के साथ होने जा रहा लॉन्च
Vivo ने चीनी मार्केट में Vivo Y100 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब इसी उपनाम के साथ एक और स्मार्टफोन वीवो Y100 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Vivo Y100 5G उपनाम के साथ यह Vivo का तीसरा स्मार्टफोन होगा। रिपोर्ट में अपकमिंग Vivo Y100 5G के डिजाइन रेंडर, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। अपकमिंग Y-सीरीज हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC पर बेस्ड होगा।

Vivo Y100 5G के लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि इस हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें ब्लैक और पर्पल कलर शामिल है । ऐसा लगता है कि डिवाइस में फ्लैट एज डिजाइन है।
Vivo Y100 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की खबर है। यह डिस्प्ले पैनल कथित तौर पर 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

अपकमिगं Y-सीरीज हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर होने की खबर है। इसमें 8GB तक रैम हो सकती है और यह 8GB वर्चुअल रैम फीचर भी होगा। कंपनी कथित तौर पर हैंडसेट को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश करेगी, जिसमें 128GB और 256GB शामिल है।
कहा जाता है कि Vivo Y100 5G एक ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप पेश करता है जिसमें 50MP प्राइमरी शूटर, और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP सेंसर शामिल हो सकता है। कहा जाता है कि हैंडसेट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट शूटर है।

इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर 80W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। कहा जाता है कि हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर पेश करता है। इसमें IP54 रेटिंग भी हो सकती है।
वीवो ने लगभग एक साल पहले भारतीय मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंशन 900 पर बेस्ड वीवो Y100 5G पेश किया था। कंपनी ने हाल ही में चीन में Vivo Y100 5G लॉन्च किया है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर बेस्ड है।


Click it and Unblock the Notifications








