Home
Mobile

Vivo Y100 5G पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स

Vivo Y100 5G Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे मार्केट में Vivo Y100 5G नाम से पेश किया गया है। बता दें, यह वीवो वाई100 सीरीज का 4rt मॉडल है।

कंपनी ने फिलहाल अपने इस हैंडसेट को इंडोनेशिया में पेश किया है। जहां इसे Black Onyx और Purple Orchid दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए आपको इस स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Vivo Y100 5G पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स

Vivo Y100 5G की कीमत: इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम व 128GB स्टोरेज की कीमत IDR 38,99,000 (करीब 20,500 रुपये) हैं। वहीं 8GB रैम और 256 GB की स्टोरेज को 41,99,000 ( करीब 22,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

Vivo Y100 5G के स्पेसिफिकेशंस: इसमें ग्राहकों को 6.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है।

Vivo Y100 5G पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। बता दें, यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS आउट ऑफ द बॉक्स पर संचालित होगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्लिकर सेंसर है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo Y100 5G पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Bluetooth, GPS, NFC, Wi-Fi, BDS और USB Type-C पोर्ट ऑप्शन मिल रहे हैं।

यह फोन फिंगर प्रिन्ट स्कैनर के साथ आता है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें, कंपनीअपना एक नया स्मार्टफोन X Fold 3 Pro लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने जिसके हाल ही में चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स दिए हैं।

टिप्सटर के मुताबिक इसे क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इसकी LTPO इनर फोल्डेबल स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया जाएगा।

जो 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 100 mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड सेंसर से पैक्ड हो सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा के तौर पर Sony LYT-900 दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched the new smartphone Vivo Y100 5G in Indonesia. Which has been made available in Purple Orchid and Black Onyx. Vivo Y100 5G smartphone is equipped with Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X