Vivo Y100, कलर बदलने वाले बैक पैनल के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन वीवो ने भारत में अपने लेटेस्ट Vivo Y100 को लॉन्च किया है। कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 एसओसी के साथ वाई-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया है, और नए लॉन्च किए गए फोन में कलर बदलने वाले बैक पैनल दिए गए हैं। स्मार्टफोन अब आधिकारिक है। तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के सभी डिटेल्स।
भारत में Vivo Y100 की कीमत
वीवो Y100 को भारत में 8GB+128GB सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत की बात करें तो यह 24,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने कहा कि यूजर्स कोटक महिंद्रा, एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई कार्ड से 1,500 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं।
Vivo Y100 कलर ऑप्शन
स्मार्टफोन तीनकलर ऑप्शनों में आता है, जिसमें ट्वाइलाइट गोल्ड, मेटल ब्लैक और पैसिफिक ब्लू कलर शामिल है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, Flipkart और Amazon के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Vivo Y100 स्पेसिफिकेशंस
वीवो वाई100 में कलर बदलने वाला बैक पैनल है जो सूर्य के संपर्क में आने पर कलर बदलता है। यह 90hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1300nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.38-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले प्रोवाइट करता है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और दो 2MP सेंसर के साथ 64MP के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 16MP के फ्रंट शूटर से लैस है।
वीवो Y100 एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 चिपसेट पर बेस्ड है जो माली G68 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यूजर्स एक्सटेंडेड रैम 3.0 फीचर के साथ 8GB रैम और पा सकते हैं। यह एंड्रॉइड-13-बेस्ड फनटचओएस 13 के साथ प्री-लोडेड आता है।
Vivo Y100 बैटरी और कनेक्टिविटी
बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ 44W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन डुअल-सिम, 5जी, वाईफाई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन प्रोवाइट करता है।


Click it and Unblock the Notifications







