Vivo ने 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ अपना नया 5G फोन किया लॉन्च, कीमत भी कम, जानें
Vivo Y100i 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने Y सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट चीन में लॉन्च किया है। जिसे Vivo Y100i 5G के नाम से जाना जाएगा। अपने इस लेटेस्ट फोन को कंपनी ने बजट फोन के तौर पर पेश किया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh की बैटरी, 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए आपको Vivo के इस नए फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Vivo Y100i 5G कीमत
वीवो वाई100i 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए ब्लू और पिंक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। वहीं इस फोन की कीमत की बात करें तो जैसा कि, आपको बता चुके हैं, ये एक बजट फोन है। जिसे कंपनी ने 1599 युआन (लगभग 18,300 रुपये) में लॉन्च किया है। इस फोन को 28 नवंबर 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इसके भारत में लाने जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo Y100i 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई100i 5G में 6.64 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो फुलएचडी+ (2388 x 1080 पिक्सल) रेजॉलूशन और सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ सपोर्ट के साथ आ रहा है। वीवो का यह नया स्मार्टफोन Vivo Y78 T1 का रीब्रैंडेड वर्जन है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट से लैस किया है। जिसमें यूजर्स को 12GB तक रैम के साथ 512GB स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Vivo Y100i 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP AI डुअल रियर कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिकस्ल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वीवो ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई100i 5जी में 3.5एमएम हेडफोन जैक मिल रहा है। इस फोन की मोटाई 7.98mm और वजन लगभग 190 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








