Vivo Y100i स्मार्टफोन 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Vivo's New 5G Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने घरेलू बाजार में Vivo Y100i स्मार्टफोन के लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन है, जिसे 20 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें, वीवो ने अभी कुछ दिनों पहले ही वीवो Y100i की चीन में प्री-ऑर्डर शुरू किए थे। कम कीमत में इसे कई धांसू फीचर्स से लैस किया गया है। तो आईए आगे हम वीवो के इस लेटेस्ट हैंडसेट Y100i की कीमत , फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y100i की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y100i की कीमत की बात करें तो इसे 1599 yuan यानि कि, (लगभग 18,760 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। जिसे पिंक, ब्लू और ब्लैक तीन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।
Vivo Y100i के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y100i में आपको 6.64 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो 2388 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 100% P3 और 96% NTSC कलर गेमुट कवरेज के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6020 7nm शामिल किया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR4X रैम और UFS 2.2 512GB स्टोरेज मिल रही है। वीवो का यह लेटेस्ट हैंडसेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का मेन कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
सिक्योरटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर कंपनी ने दिया है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y100i में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 , ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE और जीपीएस जैसे फीचर मिलेंगे। डाइमेंशन की बात करें इस फोन की लंबाई 164.06mm, मोटाई 76.17mm, चौड़ाई 7.98mm और 190 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








